Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

राया में माता मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर हुआ आतिशबाजी मेला का आयोजन

  • मां के दर्शनों और आतिशबाजी देखने को उमड़ी भीड़
  • एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने किया मेला का शुभारम्भ

राया : कस्बे के गणेशबाग स्थित माता मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर नवमी को प्रसिद्ध आतिशबाजी मेला का भव्य आयोजन हुआ। आतिशबाजी मेला और मातारानी के दर्शनों को लेकर देर रात्रि तक लोगो की भीड़ उमड़ती रही।

मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट व स्पेशल डीजीसी पोक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु एडवोकेट ने संयुक्त रूप से आतिशबाजी का बटन दबाकर किया। इस दौरान दानपुर से आये कमरूद्दीन, हाथरस से महेश, हरदुआगंज से विनोद दानपुर से रोशन ने अपने अपने आइटमों को दिखाकर लोगो को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

आतिशबाजी चलने से पूरा आकाश रंगीनमय हो गया। इससे पूर्व मंदिर महंत मनोज नागर, अध्यक्ष विशाल पराशर, मनोज वाष्र्णेय द्वारा मुख्य अतिथियों को माता की चुनरी ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। कमेटी द्वारा मेला में सहयोग प्रदान करने वाले लोगो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वहीं कार्यक्रम में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु द्वारा पत्रकारों को पहचान पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, कालीचरन अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, ललितमोहन गुप्ता, मेजर आरसी शर्मा, जगवीर सिंह प्रधान, चंद्रपाल पोनिया, रामरतन चौधरी, डॉ. विवेक प्रिय आर्य, बिन्ना चौधरी, सौनू तौमर, तरूण पाराशर, विकास चौधरी, प्रहलाद वर्मा, पुनीत चौबे, राजन भट्ट, उज्जवल श्रीवास्तव, सुधीर व्यास, अजय भट्ट, शोभाराम सारस्वत आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *