Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

देश के अधिकतर हिस्सों में अप्रैल से जून के बीच पड़ेगी भीषण गर्मी

नई दिल्ली : मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। मार्च 2023 के मध्य से मौसम में लगातार बदलाव दिखने को मिल रहा है। बीते दो साल के मुकाबले में इस साल का मार्च का महीना कुछ ठंडा रहा। मार्च का औसतन अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अप्रैल जून के महीने के बारे में आईएमडी ने अपना पूर्वानुमान जारी करते हुए कहाकि, इन महीनों में भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। उत्तर.पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश देश में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, इन महीनों में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हीटवेव शुरू होगा।

मौसम विभाग ने मध्य, पूर्व और उत्तर.पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की भी भविष्यवाणी की है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हीटवेव शुरू होगा।

अप्रैल से जून में बढ़ेगा तापमान

इस वर्ष अप्रैल से जून में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *