Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

असम सीएम हेमंत बिस्वा को केजरीवाल ने दिखाया आइना, देखें क्या बोले

नई दिल्ली : असम में अपनी पहली राजनीतिक रैली संकल्प सभा में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को आइना दिखाते हुए कहा कि, ये कहीं से भी शोभा नहीं देता की एक राज्य का मुख्यमंत्री किसी दूसरे राज्य के सीएम को धमकी दे।, असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया, फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ।असम की वर्तमान सरकार 2014 में वापस आई और हमारी 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। हेमंत बिस्वा ने क्या किया, कुछ नहीं। उन्होंने सिर्फ नफरत की राजनीति की।

उन्होंने आगे कहा कि, असम में बेरोजगारी है। असम में पेपर लीक है। कोई बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। पंजाब और दिल्ली में कोई पेपर लीक नहीं होता है। अगर हमें असम में मौका मिलता है तो हम यहां काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हमने दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया।

संकल्प सभा में सीएम अरविंद केजरीवाल ने असम सीएम के नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पिछले सात वर्षों में सिर्फ गंदी राजनीति की है। असम सीएम ने सीएम केजरीवाल को अपने इस आरोप को दोहराने की चुनौती दी थी कि, जिसमें उन्होंने कहा था कि, उनके खिलाफ अन्य राज्यों में मामले हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *