Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

राजस्थान कांग्रेस में 8 प्रवक्ताओं की घोषणा, नेताओं को दोहरी जिम्मेदारी

जयपुर : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद राजस्थान कांग्रेस में 8 प्रवक्ता और 7 मीडिया पैनलिस्ट की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही तीन मीडिया कोर्डिनेटर के नामों की भी घोषणा की गई है। दिलचस्प बात तो यह है कि कांग्रेस के 3 विधायकों और 2 बोर्ड के चेयरमैन को भी प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

विधायक अमित चाचान, इंद्राज गुर्जर और प्रशांत बैरवा को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानु खान बुधवाली, केश कला बोर्ड के चेयरमैन महेंद्र गहलोत, पंकज मेहता,अजय कच्छावा आरआर तिवारी को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजेंद्र आर्य, प्रतिष्ठा यादव, प्रदीप चतुर्वेदी, अनिल टाटिया,प्रतीक सिंह,किशोर शर्मा, भरत मेघवाल को मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है। इसके अलावा पंकज शर्मा, सुबोध सिंह चौहान और नितिन सारस्वत को मीडिया कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस गलियारों में चर्चाओं की माने तो 8 प्रवक्ताओं और 7 मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति में उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिए गए फैसले पर अमल होता दिखाई नहीं दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *