Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

तत्काल टिकट बुकिंग में ओटीपी व्यवस्था लागू, 100 ट्रेनों में होगी शुरुआत; यहां देखें पूरी लिस्ट

समस्तीपुर : भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता और सुरक्षित टिकट बुकिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। 18 दिसंबर से 100 चयनित ट्रेनों में पीआरएस काउंटरों पर ओटीपी आधारित तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था लागू की जा रही है। यह व्यवस्था समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी होगी।

नई व्यवस्था के तहत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा। ओटीपी के सत्यापन के बाद ही टिकट बुक किया जा सकेगा। इससे फर्जी बुकिंग, दलालों की गतिविधियों और अवैध टिकट बिक्री पर प्रभावी रोक लगेगी।

इन ट्रेनों में लागू होगी ओटीपी व्यवस्था:

ओटीपी आधारित तत्काल टिकट प्रणाली पवन एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, बरौनी–ग्वालियर एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस और हाटे बाजार एक्सप्रेस सहित चयनित 100 ट्रेनों में लागू की जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से वास्तविक यात्रियों को तत्काल टिकट मिलने में अधिक सुविधा होगी और टिकट बुकिंग प्रक्रिया पहले से अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी। डिजिटल सत्यापन प्रणाली यह सुनिश्चित करेगी कि तत्काल टिकट का लाभ सही यात्री तक ही पहुंचे।

यात्रियों की सुविधा और उनके हितों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीआरएस काउंटरों पर ओटीपी आधारित तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों से अपील है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय सही और सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि ओटीपी सत्यापन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। – ज्योति प्रकाश मिश्रा, मंडल रेल प्रबंधक।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

क्रमांकट्रेन नंबरट्रेन का नाम
119045ताप्ती गंगा एक्सप्रेस
212296संघमित्रा एक्सप्रेस
312533पुष्पक एक्सप्रेस
422503डिब्रूगढ़-विवेक एक्सप्रेस
522537खुशीनगर एक्सप्रेस
620104एएमएच-एलटीटी एक्सप्रेस
711055गोदान एक्सप्रेस
812834हावड़ा-एडीआइ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
912863हावड़ा-एसएमवीएल एक्सप्रेस
1019038अवध एक्सप्रेस
1112130आजाद हिंद एक्सप्रेस
1219489एडीआइ-गोरखपुर एक्सप्रेस
1322504विवेक एक्सप्रेस
1411062जयनगर-एलटीटी पवन एक्सप्रेस
1512321मुंबई मेल
1612839चेन्नई मेल
1711061एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस
1812810हावड़ा-सीएमएसटी मेल
1912703फलकनुमा एक्सप्रेस
2016220टीपीटीवाइ-सीएमएनआर एक्सप्रेस
2118409जगन्नाथ एक्सप्रेस
2216188इआरएस-केआइके एक्सप्रेस
2316593एसबीसी-नंदेद एक्सप्रेस
2422482डीइइ-जेयू एसएफ एक्सप्रेस
2520423पतालकोट एसएफ एक्सप्रेस
2618611आरएनसी-बीएसबीएस एक्सप्रेस
2713023हावड़ा-गया एक्सप्रेस
2812853अमरकंटक एक्सप्रेस
2919015सौराष्ट्र एक्सप्रेस
3015084एफबीडी-सीपीआर एक्सप्रेस
3111124बरौनी-ग्वालियर मेल
3218117राजरानी एक्सप्रेस
3322638वेस्टकोस्ट एक्सप्रेस
3413164हाटे बाजार एक्सप्रेस
3517030एचवाइबी-बीजेपी एक्सप्रेस
3613403वनांचल एक्सप्रेस
3718234नर्मदा एक्सप्रेस
3819344पंचवेली एक्सप्रेस
3917302बीजीएम-एमवाइएस एक्सप्रेस
4013024गया-हावड़ा एक्सप्रेस
4119005सूरत-बीएसएल एक्सप्रेस
4218624एचटीई-आइपीआर एक्सप्रेस
4317479पुरी-एचपीटीवाइ एक्सप्रेस
4415609जीएचवाइ-एसएनजी एक्सप्रेस
4513189एसडीएएच-बीएलजीटी एक्सप्रेस
4617225अमरावती एक्सप्रेस
4713146आरडीपी-केओएए एक्सप्रेस
4814053हिमाचल एक्सप्रेस
4918451तपश्विनी एक्सप्रेस
5019255सूरत-महुआ एक्सप्रेस
5113163हाटे बाजार एक्सप्रेस
5217064अजना एक्सप्रेस
5318006समलेश्वरी एक्सप्रेस
5414164संगम एक्सप्रेस
5513154गौर एक्सप्रेस
5616328जीयूवी-एमडीयू एक्सप्रेस
5716187केआइके-इआरएस एक्सप्रेस
5818616केआरआइवाइए-वाइएजीए एक्सप्रेस
5957405टीपीटीवाइ-केआरवाइपी एक्सप्रेस
6012191एनजेडएम-बीजेपी एक्सप्रेस
6118107इंटरसिटी एक्सप्रेस
6217249टीपीटीवाइ-सीसीटी एक्सप्रेस
6314814बीपीएल-जेयू एक्सप्रेस
6418410एसआरआइ-जगन्नाथ एक्सप्रेस
6553178एलजीएल-एसडीएएच पीएसजीएन एक्सप्रेस
6613142टीइइएसटए-टीओआरएसएचए एक्सप्रेस
6718242एबीकेपी-डीयूआरजी एक्सप्रेस
6814088रूनीचा एक्सप्रेस
6915610संघी एक्सप्रेस
7018452तपश्विनी एक्सप्रेस
7113029हावड़ा-एमकेए एक्सप्रेस
7211029कोयना एक्सप्रेस
7314236बीइ-बीएसबी एक्सप्रेस
7411025पुणे-एएमआइ एक्सप्रेस
7515092टीपीयू-डीओजेड एक्सप्रेस
7615960कामरूप एक्सप्रेस
7713329गंगादामोदर एक्सप्रेस
7817029बीजेपी-एचवाइबी एक्सप्रेस
7920424पतालकोट एक्सप्रेस
8018518वीएसकेपी-केआरबीए एक्सप्रेस
8119315वीरभूमि एक्सप्रेस
8213330गंगादामोदर एक्सप्रेस
8312157हूतातमा एक्सप्रेस
8418623आइपीआर-हटिया एक्सप्रेस
8515611आरएनवाइ-एससीएल एक्सप्रेस
8615206चित्रकुट एक्सप्रेस
8713205जनहित एक्सप्रेस
8815003चौरीचौरा एक्सप्रेस
8913153गौर एक्सप्रेस
9013033हावड़ा-केआइआर एक्सप्रेस
9115205चित्रकुट एक्सप्रेस
9218626एचटीइ-पीआरएनसी एक्सप्रेस
9312466रणथम्बोर एक्सप्रेस
9419223एसबीआइबी-जेएटी एक्सप्रेस
9511906एचएसएक्स-एजीसी एक्सप्रेस
9617343जीएनटी-आरजीडीए एक्सप्रेस
9712465रणथम्बूर एक्सप्रेस
9819316वीरभूमि एक्सप्रेस
9914235बीएसबी-बीइ एक्सप्रेस
10019241दुर्ग-एबीकेपी एक्सप्रेस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *