Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी:जानें- कब से शुरू होंगे एग्जाम, कितने दिन चलेंगे; कितनी आएगी छुट्‌टी

अजमेर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी, जो कुल 17 दिन चलेगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च तक होगी, जो 28 दिन तक चलेगी।

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस परीक्षा के दौरान करीब 6 दिन की छुट्‌टी रहेगी, जिनमें चार रविवार और दो छुट्‌टी होली और धुलंडी की होगी।

उन्होंने बताया कि 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दसवीं में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट्स हैं, 12वीं के 90 हजार 572 स्टूडेंट्स, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123 और प्रवेशिका के 7817 स्टूडेंट्स हैं। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

थानों और चौकियों में रखे जाएंगे पेपर

सचिव गजेंद्र सिंह ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। एग्जाम पेपर पुलिस थानों और चौकियों में रखे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। करीब 15 जिले संवेदनशील और अति संवेदनशील है, जिनमें विशेष तौर पर वीडियोग्राफी की जाएगी। इन 15 जिलों में करीब 51 केंद्र अति संवेदनशील है। इस बार कॉपियों की जांच जल्दी होगी, ताकि रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सके।

10वीं का टाइम टेबल

परीक्षा डेटविषय
12 फरवरीअंग्रेजी
14 फरवरीऑटोमोटिव (101)/सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102) / स्वास्थ्य देखभाल (103) / सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं (IT & ITes) (104), फुटकर बिकी (105) / टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (106)/ निजी सुरक्षा (107) / अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग (108) / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (109)/कृषि (110) / प्लम्बर (111) / टेलिकॉम (112) / बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एण्ड इंश्योरेंस (113) / कन्स्ट्रक्शन (114) / फूड प्रोसेसिंग (115)
17 फरवरीसामाजिक विज्ञान
19 फरवरीहिंदी
21 फरवरीविज्ञान
24 फरवरीसंस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्रम्) (95/1)
26 फरवरीतृतीय भाषा संस्कृत (71) / उर्दू (72) / गुजराती (73) / सिन्धी (74) / पंजाबी (75)
28 फरवरीसंस्कृतम् (द्वितीय प्रश्न पत्रम्) (95/2)

12वीं कक्षा का टाइम टेबल

परीक्षा डेटविषय
12 फरवरीमनोविज्ञान
13 फरवरीअंग्रेजी अनिवार्य
14 फरवरीलोक प्रशासन
16 फरवरीभूगोल (14) / लेखाशास्त्र (30) / भौतिक विज्ञान (40)
17 फरवरीकम्प्यूटर विज्ञान (03) / इन्फरमेटिक्स प्रैक्टिसेस (04)
18 फरवरीसंस्कृत साहित्य (12)/ संस्कृत वाङ्मय (94)
19 फरवरीपर्यावरण विज्ञान
20 फरवरीहिंदी अनिवार्य
21 फरवरीदर्शन शास्त्र (85) / सामान्य विज्ञान (56)
23 फरवरीराजनीति विज्ञान (11) / भूविज्ञान (43) / कृषि विज्ञान (84)
24 फरवरीचित्रकला
25 फरवरीगणित
26 फरवरीअंग्रेजी साहित्य (20) / टंकण लिपि (हिन्दी) (34)
27 फरवरीऋग्वेद (44) / शुक्ल यजुर्वेद (45) / कृष्ण यजुर्वेद (46) / सामवेद (47) / अथर्ववेद (48) / न्याय दर्शन (49)/ वेदान्त दर्शन (50) / मीमांसा दर्शन (51) / जैन दर्शन (52)/ निम्बार्क दर्शन (53) / वल्लम दर्शन (54) / सामान्य दर्शन (55) / रामानन्द दर्शन (57) / व्याकरण शास्त्र (66)/ साहित्य शास्त्र (87)/ पुराणेतिहास (88) / धर्मशास्त्र (89) / ज्योतिष शास्त्र (90) / सामुद्रिक शास्त्र (91) / वास्तुविज्ञान (92)/ पीरोहित्य शास्त्र (93)
28 फरवरीअर्थशास्त्र (10) / शीप लिपि-हिन्दी (32) / शीघ्र लिपि अंग्रेजी (33) / कृषि जीव विज्ञान (39) / जीव विज्ञान (42)
4 मार्चइतिहास (13) / व्यवसाय अध्ययन (31) / कृषि रसायन विज्ञान (38) / रसायन विज्ञान (41)
5 मार्चकंठ संगीत (16) / नृत्य कथक (59) / वाद्य संगीत [(तबला-63). (पखावज-64), (सितार-65), (सरोद-06), (वायलिन-67). (दिलरुबा-68), (बांसुरी-69), (गिटार- 70)
6 मार्चऑटोमोटिव (101) / सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102) / स्वास्थ्य देखभाल (103) / सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं (IT & ITes) (104) / फुटकर बिक्री (105) / टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (ट्रैवल एंड टूरिज्म) (106) / अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग (108) / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स) (109) / कृषि (सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली) (110) / प्लम्बर (111) / टेलिकॉम (112)/ बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एण्ड इंश्योरेंस (113) / कन्स्ट्रक्शन (114) / फूड प्रोसेसिंग (115)
7 मार्चसमाजशास्त्र
9 मार्चगृह विज्ञान
10 मार्चहिन्दी साहित्य (21) / उर्दू साहित्य (22)/ सिन्धी साहित्य (23) / गुजराती साहित्य (24) / पंजाबी साहित्य (25) / राजस्थानी साहित्य (26)/फारसी (27)/ प्राकृत भाषा (28) / टंकण लिपि (अंग्रेजी) (35)
10 मार्चशारीरिक शिक्षा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *