Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

ब्रजभूमि में मिला सेवा का अवसर सौभाग्य : जिला जज

  • उनके पिता भी रह चुके है मथुरा में सीजेएम

मथुरा : इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल महानिबंधक को मथुरा का जिला जज बनाया गया है।
इस अवसर पर नवागत जिला जज आशीष गर्ग ने कहा कि ब्रजभूमि के न्याय क्षेत्र में मेरे पिता भी मथुरा में सीजेएम पद पर कार्य कर चुके हैं और अब मुझे मथुरा के जिला जज पद पर कार्य करने का अवसर मिला है।

विदित हो कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल महानिबंधक आशीष गर्ग को मथुरा का जिला जज बनाया गया है। मथुरा के जिला जज राजीव भारती को हाईकोर्ट का रजिस्टार जनरल महानिबंधक नियुक्त किया गया है। हाइकोर्ट के रजिस्टार जनरल महानिबंधक पद से स्थानातंरित होकर आए नवनियुक्त जिला जज आशीष गर्ग ने मथुरा जिला जज के पद पर कार्यभार संभाल लिया है।

जिला जज का चार्ज लेने के बाद आज जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों एवं सरकारी अधिवक्ताओं ने उनका स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर डीजीसी शिवराम सिंह तरकर, स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु, भीष्मदत्त तोमर, ब्रजेश कुंतल, मुकेश बाबू, हरेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा, राकेश चौधरी, चन्द्रभान सिंह, खडग सिंह छौंकर, रनवीर सिंह, अभिषेक कुमार, रामवीर यादव, भगत सिंह आर्य, नरेन्द्र कुमार शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, अवनीष उपाध्याय, राजू सिंह, हेमेन्द्र भारद्वाज, सुभाष चतुर्वेदी, मान सिंह, रवेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *