Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

यूपी मसूरी से ठंडा, नए साल पर बारिश होगी:20 जिलों में धूप नहीं निकली, तेजस जैसी VIP ट्रेनें 11 घंटे तक लेट

उत्तर प्रदेश : यूपी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अभी इससे राहत मिलने वाली नहीं है, क्योंकि नए साल पर बारिश के आसार हैं। इससे गलन और बढ़ेगी। आज सुबह से गोरखपुर, प्रयागराज, बलिया, कानपुर समेत 37 शहर कोहरे की चपेट में हैं। 20 से ज्यादा जिलों में अब तक धूप नहीं निकली है।

प्रदेश के 16 जिलों का तापमान शिमला (10°C) और मसूरी (8.9°C) से भी कम रहा। सोमवार की बात करें तो 25 से ज्यादा शहरों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। कानपुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 4.4°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद फुरसतगंज (5.2°C), प्रयागराज (6.4°C) और इटावा-बाराबंकी (6.6°C) सबसे ठंडे रहे।

कोहरे के चलते लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 15 घंटे की देरी से चल रही हैं। तेजस एक्सप्रेस जैसी VIP ट्रेनें भी 11 घंटे लेट रहीं। वाराणसी समेत तमाम एयरपोर्ट्स पर 10 से अधिक फ्लाइटें भी कैंसिल कर दी गईं।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया है। लोगों को बेवजह यात्रा से बचने की सलाह दी है। कहा- जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें और बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखें।

भीषण ठंड को देखते हुए यूपी सरकार भी अलर्ट मोड में है। स्कूल-कॉलेजों में 1 जनवरी तक छुट्‌टी कर दी गई है। अफसरों को तत्काल फील्ड में उतरने के निर्देश दिए गए हैं। योगी ने कहा कि अधिकारी जमीनी हालात का जायजा लें और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव और कंबलों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण प्रदेश में सर्दी में कमी के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों में रात के साथ ही दिन में भी ठंड और बढ़ेगी। 1 जनवरी को बारिश की संभावना है।QuoteImage

आगरा में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल साफ नहीं दिखाई दे रहा है।

आगरा में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल साफ नहीं दिखाई दे रहा है।

बदायूं में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

बदायूं में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

वाराणसी में तेज हवा की वजह से गलन बरकरार है। सड़कों से लेकर घाटों तक सन्नाटा पसरा हुआ है।

वाराणसी में तेज हवा की वजह से गलन बरकरार है। सड़कों से लेकर घाटों तक सन्नाटा पसरा हुआ है।

कौशांबी में ठंड से बचाव के लिए जिला जेल के बंदियों की तरफ से बनाए गए काउ-कोट मवेशियों को पहनाए गए।

कौशांबी में ठंड से बचाव के लिए जिला जेल के बंदियों की तरफ से बनाए गए काउ-कोट मवेशियों को पहनाए गए।

हार्ट के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ी

  • अस्पतालों में सर्दी-बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। हार्ट के मरीजों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मरीज घबराहट, सीने में भारीपन और दर्द जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।
  • KGMU और लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में दिल के मरीजों की संख्या में 30 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।
  • लारी कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या 400 के पास पहुंच गई है। लोहिया के कार्डियोलॉजी विभाग में 300 से अधिक मरीज रोज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।

आलू और सरसों की फसलों पर खतरा

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है। कहा- कोहरे से फसलों में कीट और रोग बढ़ सकते हैं, इसलिए जिंक और क्लोरोपाइरीफॉस जैसी दवाओं का छिड़काव करें।

ठंड और कोहरे के असर से आलू और सरसों की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह तापमान गिरता रहा तो पैदावार कम हो सकती है।

कासगंज में कोहरे की वजह से पुल की रेलिंग पर चढ़ा पिकअप, चालक घायल

  • कासगंज के थाना सिढपुरा क्षेत्र के बाजीतपुर के निकट बंबा पुलिया पर घने कोहरे के चलते एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण एक पिकअप वाहन बेकाबू होकर पुलिया की बाउंड्री पर चढ़ गया।
  • हादसे के दौरान चालक ने जान बचाने के लिए वाहन की खिड़की से छलांग लगा दी, लेकिन उसी समय वहां से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • घायल चालक की पहचान लाखन सिंह पुत्र तोडीराम, निवासी गांव विथारा, थाना नौराया, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात करीब 3 बजे के आसपास हुआ।

बुलंदशहर में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे से धूप के दर्शन नहीं

बुलंदशहर में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहा। सर्द हवाओं के कारण मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी शून्य हो गई। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। बाजार खुलने का समय दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बाजार देरी से खुल रहे हैं। बाजारों में भी ग्राहकों की कमी देखी जा रही है।

बाराबंकी में कड़ाके की ठंड, इंसान के साथ जानवर भी कांपे

  • बाराबंकी में जारी कड़ाके की शीतलहर के बीच मंगलवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। सुबह तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस रहने पर इंसानों के साथ-साथ गाय-बछड़े, कुत्ते और बंदर भी अलाव के पास गर्माहट लेते नजर आए।
  • सार्वजनिक स्थानों पर जल रहे अलावों के पास जानवरों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड का प्रकोप बने रहने की संभावना जताई है।

घने कोहरे के चलते लखनऊ की 10 फ्लाइटें लेट

लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देर से संचालित हुईं।

लखनऊ आने वाली लेट फ्लाइट्स

  1. OV 705 (मस्कट): निर्धारित समय 03:45, वास्तविक आगमन 10:30 बजे
  2. XY 896 (दम्माम): 05:15 के बजाय 10:24 बजे
  3. IX 1026 (मुंबई): 08:35 के बजाय 09:41 बजे
  4. XY 333 (रियाद): 09:00 के बजाय 09:43 बजे
  5. S5 228 (जर्ग): 10:10 के बजाय 10:50 बजे
  6. IX 194 (दुबई): 11:30 के बजाय 12:08 बजे
  7. S5 222 (KQH): 16:55 के बजाय 17:12 बजे

लखनऊ से रवाना होने वाली लेट उड़ानें

  1. IX 2173 (दिल्ली): सुबह 09:30 के बजाय 16:30 बजे पर रवाना
  2. 6E 758 (दिल्ली): 14:35 के बजाय 14:50 बजे
  3. S5 229 (जर्ग): 17:25 के बजाय 18:15 बजे

काशी में गोशाला में गायों को कंबल ओढ़ाया गया

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के प्रबंधन में संचालित बेनीपुर संकटहरण हनुमत गोशाला में गोवंश के लिए कंबल और शीतलहर से बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई है।

यूपी में 3-4 दिन तक शीतलहर और घने कोहरे से राहत नहीं

  • स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, अगले 3-4 दिन तक यूपी में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
  • बारिश के बाद तापमान में थोड़ी अस्थाई बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद ठंड फिर तेज होने के आसार हैं। नए साल के पहले सप्ताह तक सुबह और रात के समय कोहरा छाया रह सकता है। जबकि रात की ठंड लगातार परेशान करेगी।
  • कोल्ड-डे के चलते दिन में भी ठंड महसूस की जाएगी। दिन का तापमान भी सामान्य से 4-6 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *