Breaking
Wed. Nov 25th, 2026

इमरान मसूद बोले- अखिलेश कांग्रेस को भिखारी न समझें:बिना समझौते प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया, ये गंभीरता नहीं, अब चर्चा नहीं करनी

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवारों की पहली सूची पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भड़क गए हैं। उन्होंने कहा, “हम कोई भिखारी नहीं हैं, जो अखिलेश से कुछ मिलने का इंतजार करें। आप कांग्रेस को भिखारी कैसे मान सकते हैं? बिना चर्चा के आपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया, फिर हम बात ही क्यों कर रहे हैं?”

सहारनपुर से सांसद मसूद ने लखनऊ के VVIP गेस्ट हाउस में कहा-

QuoteImage

मामले में गंभीरता की कमी है। एक तरफ सपा बातचीत कर रही है, दूसरी तरफ उम्मीदवार उतार रही है। हम अपनी पार्टी के अंदर चर्चा करेंगे कि हमें बातचीत के लिए बैठना चाहिए या नहीं। आप कांग्रेस से लड़ना चाहते हैं या बीजेपी से?QuoteImage

दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच उलझता जा रहा है। कांग्रेस की 125 सीटों की डिमांड पर सपा ने सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट सौंपी।

यही नहीं, बातचीत आगे बढ़ती इससे पहले मंगलवार रात 10 बजे सपा ने 5 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें सहारनपुर की वे 2 सीटें भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस ने दावा किया था।

इसके पहले अखिलेश ने ‘X’ पर लिखा, “जीतने वाली पहली 26 सीटों से हुई है शुरुआत। मिलजुल कर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात।”

हालांकि, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष सूत्रों की मानें तो पार्टी 120 से कम सीटों पर समझौता करने को तैयार नहीं है। दोनों दलों के बीच सोमवार और मंगलवार को लगातार 2 दिन बैठक हुई थी, लेकिन सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया। अब 26-27 नंवबर को दोनों दलों के बीच बातचीत होगी।

सपा सांसद बोले- इमरान मसूद हमेशा सवाल उठाते रहते

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने कहा, “इमरान मसूद तो हमेशा सवाल उठाते रहते हैं। सहारनपुर की दो सीटें घोषित कर दी गई हैं, तो इसमें क्या दिक्कत है? दूसरी सीटें भी हैं, जो उनके हिस्से में दी जाएंगी। 26 सीटों की सूची पहले ही जारी हो चुकी है। उन्हें गठबंधन में शामिल किया जाएगा।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *