Breaking
Wed. Nov 25th, 2026

मेरठ में ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाते होटल से भागी लड़की:लड़के ने बंधक बनाया; कहता था- मेरी नहीं हुई तो किसी और की होने नहीं दूंगा

मेरठ : मेरठ में मंगलवार दोपहर 24 साल की एक लड़की होटल से बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए बाहर भागी। तभी पीछे से आए एक युवक ने उसके बाल पकड़कर खींच लिया और गोद में उठाकर वापस होटल के अंदर ले जाने लगा।

लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखकर आरोपी उसे छोड़कर होटल के अंदर भाग गया। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन होटल कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसी बीच आरोपी मौका पाकर होटल की तीसरी मंजिल की छत से फरार हो गया।

घटना दोपहर 1:30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, लड़के ने लड़की को होटल में बंधक बनाकर रखा था। वह उसे चाकू दिखाकर धमकाता था। आरोपी कहता था, “अगर तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। जान से मार दूंगा।”

सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई। वह शादीशुदा है। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है।

आरोपी ने पीछे से युवती के बाल पकड़कर खींचे और उसे सड़क पर गिरा दिया।

आरोपी ने पीछे से युवती के बाल पकड़कर खींचे और उसे सड़क पर गिरा दिया।

आरोपी सलमान लड़की को जबरन उठाकर होटल के अंदर ले जाने लगा, लेकिन बैलेंस बिगड़ने से दोनों गिर पड़े।

आरोपी सलमान लड़की को जबरन उठाकर होटल के अंदर ले जाने लगा, लेकिन बैलेंस बिगड़ने से दोनों गिर पड़े।

मौके पर पहुंचे लोगों ने लड़की को संभाला और पानी पिलाकर उसे ढांढस बंधाया।

मौके पर पहुंचे लोगों ने लड़की को संभाला और पानी पिलाकर उसे ढांढस बंधाया।

पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले गाजियाबाद की रहने वाली लड़की की मुलाकात मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सलमान से हुई थी। दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान उनकी बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे मुलाकातें होने लगीं।

हाल ही में लड़की की शादी तय हो गई। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी। दोनों का मिलना-जुलना भी बंद हो गया। सलमान ने कई बार उससे मिलने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया।

करीब 2 दिन पहले लड़की अपनी सहेली के घर मेरठ आई थी। इसकी जानकारी सलमान को हो गई। उसने लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने से बुलाया और आबूलेन मार्केट के स्क्वायर होटल ले गया। वहां उसे कमरे में बंद कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया- आरोपी सलमान युवती को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया- आरोपी सलमान युवती को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- होटल कर्मचारियों ने आरोपी को भगाया

प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया, लड़की बदहवास हालत में होटल से बाहर आई थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। वह खुद को बचाने के लिए चिल्ला रही थी। उसके साथ सलमान नाम का एक लड़का भी था, जो उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे छोड़कर होटल के अंदर भाग गया।

होटल कर्मचारियों ने लोगों को अंदर जाने से रोका

अमन ने बताया- हम लोग आरोपी को पकड़ने के लिए होटल के अंदर भागे। इस पर कर्मचारियों ने रोक दिया। उन्होंने कहा कि वे खुद उसे नीचे लेकर आ रहे हैं। इसी बीच आरोपी तीसरी मंजिल की छत से बगल के मकान पर कूदकर फरार हो गया। दो लोग उसके पीछे भी भागे, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने पीछे से दरवाजा बंद कर दिया।

हम लोगों ने बाद में युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि सलमान ने पूरी रात उसे होटल के कमरे में बंद रखा था। बाहर नहीं निकलने दे रहा था। इस दौरान वह चाकू दिखाकर डराता रहा। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया-

QuoteImage

युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *