Breaking
Tue. Nov 24th, 2026

जीएलए भौतिकी विभाग की पीएचडी शोधार्थी को ताइवान की प्रतिष्ठित रिसर्च फेलोशिप

मथुरा: जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के भौतिकी विभाग की एक पीएचडी शोधार्थी का प्रतिष्ठित टीआईजीपी-एक्स (एकेडेमिया सिनिका फेलोशिप), ताइवान के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान प्रयासों और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को वैश्विक पहचान दिलाने वाली है। इस फेलोशिप के माध्यम से शोधार्थी ताइवान के प्रतिष्ठित शोध संस्थान एकेडेमिया सिनिका में जीएलए विश्वविद्यालय की पीएचडी शोधार्थी के रूप में अपना अनुसंधान कार्य आगे बढ़ाएंगी।

भौतिकी विभाग की पीएचडी शोधार्थी मनीषा शर्मा का प्रतिष्ठित टीआईजीपी-एक्स (एकेडेमिया सिनिका फेलोशिप), ताइवान के लिए चयन हुआ है। इसके माध्यम से मनीषा ताइवान के प्रतिष्ठित शोध संस्थान एकेडेमिया सिनिका में जीएलए विश्वविद्यालय की पीएचडी शोधार्थी के रूप में अपना अनुसंधान कार्य आगे बढ़ाएंगी। उनका शोध विशेष रूप से गुरुत्वाकर्षण तरंगों की खोज एवं उनसे संबंधित वैज्ञानिक अनुसंधान पर केंद्रित होगा। इस फेलोशिप के माध्यम से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों के साथ कार्य करने, उन्नत शोध सुविधाओं का लाभ उठाने और अपने शोध को वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए जीएलए विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर (रिसर्च) डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग ने ताइवान स्थित प्रतिष्ठित शोध संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, एकेडेमिया सिनिका के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) है। इस शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग के अंतर्गत ही दोनों संस्थान संयुक्त रूप से उच्चस्तरीय वैज्ञानिक अनुसंधान और शोधार्थियों के अंतरराष्ट्रीय अनुभव को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी सहयोग के तहत पहले से ही दो शोधार्थी डॉ. शुभदीप कर्माकर और विवेक कुमार डार्क मैटर एवं न्यूट्रिनो भौतिकी से संबंधित विषयों पर शोध कार्य कर रहे हैं। चयनित शोधार्थी मनीषा शर्मा का शोध विशेष रूप से गुरुत्वाकर्षण तरंगों की खोज एवं उनसे संबंधित वैज्ञानिक अनुसंधान पर केंद्रित होगा। इस फेलोशिप के माध्यम से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों के साथ कार्य करने, उन्नत शोध सुविधाओं का लाभ उठाने और अपने शोध को वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

इस उपलब्धि पर भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. अनुज विजय ने कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय का भौतिकी विभाग आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। विभाग में डार्क मैटर, न्यूट्रिनो भौतिकी और गुरुत्वाकर्षण तरंगों जैसे अत्याधुनिक विषयों पर शोध को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थानों के साथ शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग के माध्यम से शोधार्थियों को वैश्विक स्तर पर काम करने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. कमल शर्मा तथा डीन इंटरनेशनल कोलैबोरेशन प्रो. दिलीप शर्मा ने मनीषा शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनीषा शर्मा का चयन विश्वविद्यालय के अन्य युवा शोधार्थियों को भी अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनूप गुप्ता एवं कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शोधार्थी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय अनुसंधान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे प्रयास विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं। मनीषा शर्मा का चयन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ वैश्विक स्तर के वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में जीएलए विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *