Breaking
Wed. Nov 25th, 2026

संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ‘हयात पैलेस’ में लेंगे औद्योगिक प्रशिक्षण

संस्कृति विवि के चयनित विद्यार्थी असिस्टैंट प्रोफेसर शुभांगी सक्सैना के साथ।

मथुरा : संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और व्यावसायिक दक्षता का परिचय देते हुए एक बार फिर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म’ के नौ होनहार विद्यार्थियों का चयन विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय होटल श्रृंखला ‘हयात पैलेस’ गुरुग्राम में छह माह के औद्योगिक प्रशिक्षण (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग) के लिए हुआ है।

चयनित होने वाले विद्यार्थियों में जितेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, नेपाल, नितिन यादव, धनंजय, सुनील कुमार, अनुराग मौर्य एवं मोहम्मद रईस प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों का चयन होटल प्रबंधन द्वारा आयोजित एक कठिन साक्षात्कार और कौशल मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया है।

संस्कृति स्कूल आफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की असिस्टेंट प्रोफेसर शुभांगी सक्सैना बताया कि इन सभी चयनित विद्यार्थियों का छह माह का प्रशिक्षण आगामी 18 जनवरी 2027 से विधिवत रूप से प्रारंभ होगा। इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों को होटल उद्योग के चार प्रमुख विभागों—फूड एंड बेवरेज सर्विस, कलिनरी (पाक कला/किचन), हाउसकीपिंग और फ्रंट ऑफिस में कार्य करने का अवसर मिलेगा। इस व्यावहारिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अतिथि सत्कार (हॉस्पिटैलिटी), होटल संचालन की बारीकियों, प्रबंधन कौशल और आधुनिक उद्योग मानकों को करीब से सीखने और समझने का अनुभव प्राप्त होगा।

हयात पैलेस, गुरुग्राम के प्रबंधन की ओर से सभी प्रशिक्षु विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान आकर्षक मासिक स्टाइपेंड (मानदेय) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के करियर की नींव मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य में स्थायी रोजगार के द्वार भी खोलेगा। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति, प्रबंधन तंत्र तथा स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के संकाय सदस्यों (फैकल्टी) ने सभी चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम और विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के सर्वश्रेष्ठ अवसर उपलब्ध कराने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *