Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

जीएलए ग्रेटर नोएडा में वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन, छात्रों को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय मंच

  • भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एआई इम्पैक्ट समिट का प्री-इवेंट

दैनिक उजाला, ग्रेटर नोएडा : जीएलए विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 24–25 जनवरी को पहले वैश्विक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट का एक महत्वपूर्ण प्री-इवेंट है। “इम्पैक्ट ऑफ एआई ऑन पीपल, प्लैनेट एंड प्रोग्रेस” पर आधारित यह दो दिवसीय सम्मेलन शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और एआई नवप्रवर्तकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। इसके बाद यह कार्यक्रम इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में समापन करेगा, जिसका आयोजन 19–20 फरवरी को भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा।

प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर भारद्वाज ने कहा

शिखर सम्मेलन के संबंध में जानकारी देते हुए जीएलए विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर भारद्वाज ने कहा कि यह आयोजन जिम्मेदार और सेफ एंड ट्रस्टेड एआई नवाचार में भारत की अग्रणी भूमिका को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के सहयोग और अग्रणी संस्थानों की भागीदारी से यह सम्मेलन नीतिगत और व्यावहारिक समाधानों को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक शिखर सम्मेलन से जीएलए ग्रेटर नोएडा के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों से संवाद, नवीनतम एआई तकनीकों की समझ और उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। हैकाथॉन और प्रोजेक्ट पिचिंग के माध्यम से छात्रों को मार्गदर्शन, शोध, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

डॉ. जितेंद्र मोहन भारद्वाज

उद्घाटन समारोह में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी डॉ. जितेंद्र मोहन भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जीएलए विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं एसीपी, गौतम बुद्ध नगर हेमंत उपाध्याय, सॉल्यूशन इंजीनियर अनमोल कृष्णा सचदेवा, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह शामिल रहेंगे।

अमेरिका और भारत के विशेषज्ञों की चार पैनल चर्चाएं

सम्मेलन में अमेरिका और भारत के विशेषज्ञों की चार पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। सेफ एंड ट्रस्टेड एआई पैनल में ईवाई के ललित कालरा, आईडेक्स (रक्षा मंत्रालय) के डॉ. दयानंद, तथा डेटा सुरक्षा परिषद भारत के निदेशक अतुल कुमार शामिल होंगे।
एआई फॉर सोशल गुड पैनल में ईवाई के प्रतीक गुलाटी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के प्रो. विक्रम गोयल, डॉ. सत्यम अरोड़ा, तथा जीएलए विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र विवेक भाटी भाग लेंगे।

डेमोक्रेटाइजिंग एआई रिसोर्सेज पैनल में विलियम जेसप विश्वविद्यालय की कमला मारेपल्ली, चब, न्यू जर्सी (अमेरिका) की डेटा सॉल्यूशन इंजीनियर भूमिका शाह, टेक्सास विश्वविद्यालय, आर्लिंगटन के डॉ. राघव वाधेरा, तथा वसंत अब्बादासरी राव शामिल होंगे।
ह्यूमन कैपिटल पैनल में ग्लोबललॉजिक के प्रणय गोस्वामी, मेटा कनेक्ट कंसल्टिंग की डॉ. अपराजिता प्रसाद, भारत सरकार के निदेशक (साइबर सुरक्षा एवं फोरेंसिक) डॉ. आशीष करन, तथा नीति आयोग के संजीव गुप्ता एआई प्रतिभा विकास पर चर्चा करेंगे।

शिखर सम्मेलन के अंतर्गत 24 घंटे का एआई हैकाथॉन और एआई आधारित प्रोजेक्ट पिचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हैकाथॉन के लिए 1,042 टीमों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 89 टीमों का चयन किया गया है। कुल 310 प्रतिभागी भाग लेंगे। समापन सत्र में हैकाथॉन, प्रोजेक्ट पिचिंग और सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा, जहां इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में समापन भाषण देंगे।

#glagreaternoidanews #glagreaternoida #greaternoidauniversity #university #bestuniversity #besteducation

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *