Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को दी संस्कारों की सीख

मथुरा : केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने रूपम टॉकीज, मथुरा में केएम विश्वविद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्रों के साथ ‘गोदान’ फिल्म देखी। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं नैतिक रूप से भी सशक्त बनाना रहा। फिल्म से छात्र-छात्राओं को सनातन धर्म में गौ माता के महत्व, सेवा, संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति के मूल्यों की गहन जानकारी प्राप्त हुई। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व, करुणा, सेवा भावना एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

फिल्म अवलोकन के बाद कुलाधिपति किशन चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का विकास भी उतना ही आवश्यक है। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने छात्रों से नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस आयोजन से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और सामाजिक चेतना का विकास हुआ। केएम विश्वविद्यालय में कार्यरत डीन-प्रोफेसरों सहित स्थानीय नागरिकों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सही दिशा देने वाला प्रयास बताया। यह कदम शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रबोध को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

विवि के कुलसचिव ने बताया गोदान फिल्म एक भावनात्मक यात्रा है, जो गाय के महत्व और उसके सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और सामाजिक पहलुओं को दर्शाती है। फिल्म की कहानी एक नायक और उसकी बछिया के बीच के अटूट रिश्ते को दिखाती है, जिसमें कोई स्वार्थ नहीं, सिर्फ प्यार है। यह फिल्म सिर्फ एक मनोरंजन फिल्म नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और गो संरक्षण का संदेश देने वाली है।

केएम विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एमबीबीएस और सभी संकायों के छात्र व केएम विश्वविद्यालय के सभी सदस्य इस फिल्म का अवलोकन कर रहे है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *