मथुरा : मथुरा में एक ही कमरे से एक परिवार के पांच लोगों की लाशें मिली हैं। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। कमरे में बेड पर मां, एक बेटी और एक बेटा मिले, जबकि दूसरी बेटी चारपाई पर पड़ी थी। पति का शव फर्श पर मिला।
पुलिस की दो थ्योरी सामने आई हैं। पहली- पति, पत्नी और बच्चों ने दूध में जहर मिलाकर आत्महत्या की। दूसरी- पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बच्चों की जान ली और बाद में खुद करंट लगाकर आत्महत्या कर ली।
SSP श्लोक कुमार ने बताया कि घटना का पता उस समय चला, जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए। इस पर पास में रहने वाले मनीष के भाई मौके पर पहुंचे। वे मेन गेट फांदकर अंदर गए और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर सभी मृत पड़े मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस को तीन सुसाइड नोट मिले हैं। पहला रसोई की दीवार पर लिखा था, जिसमें कहा गया कि मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं और पुलिस किसी को परेशान न करे। दूसरा नोट कागज पर मिला, जिसमें भी यही बातें लिखी थीं। इसके अलावा, सुसाइड से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मनीष ने दुखों से परेशान होकर जान देने की बात कही है।
मृतकों की पहचान मनीष (35), उनकी पत्नी सीमा (32), दो साल के बेटे प्रतीक और दो बेटियों हनी (5) और प्रियांशी (4) के रूप में हुई है। मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

परिवार के सुसाइड की सूचना पर आसपास के लोग भारी संख्या में पहुंच गए।

20 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की।

यह वही मकान है, जिसके अंदर पांचों लाशें मिली हैं।
खप्परपुर निवासी मनीष खेती करते थे। उनके पिता की मौत हो चुकी है। घर के बगल में ही उनके दो अन्य भाई रहते हैं। भाई जयकिशन ने बताया, “सुबह पता चला कि मेरे भाई ने परिवार के साथ सुसाइड कर लिया। मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।”

मनीष के भाई जयकिशन हैं। इनका कहना है कि मेरे भाई ने परिवार के साथ सुसाइड किया।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना का पता उस वक्त चला, जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए। इस पर पड़ोस में रहने वाले मनीष के भाई मौके पर पहुंचे। मेन गेट फांदकर अंदर घुसे। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सभी मृत पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं। पुलिस किसी को परेशान न करे। इसके अलावा एक कागज पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें भी यहीं बातें लिखी हुई हें। पति के मोबाइल में एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या की बात कही है।
वीडियो उसने खुद बनाया था। मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। खप्परपुर निवासी मनीष खेती करते थे। उनकी शादी हाथरस के मढ़नई गांव में हुई थी। पत्नी अपने मायके की इकलौती बेटी थी। ससुर के पास तीन बीघा खेती है, जो मनीष को ही मिलती थी।
हाल ही में मनीष ने 19 लाख रुपये का प्लॉट बेचा था, जिसमें से 12 लाख रुपये खाते में आ चुके थे। मनीष के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो भाई सुधीर और जयकिशन हैं, जो घर के बगल में ही रहते हैं।


बेड पर मां, एक बेटी और एक बेटा थे, जबकि दूसरी बेटी चारपाई पर मिली। पति फर्श पर पड़ा हुआ था

यह तीनों बच्चों की फोटो है। बीच में बड़ी बेटी हनी है। बाएं तरफ उसका भाई प्रतीक है, जबकि दाएं तरफ प्रियांशी है।

यह मनीष और उनकी पत्नी सीमा है। सीमा हाथरस जिले की रहने वाली थी।
क्राइम सीन
- जिस कमरे में लाशें मिलीं। वह 10×15 फीट का है। इसी कमरे में रसोई भी बनी हुई है, जहां बर्तन रखे हुए हैं। रसोई के ऊपर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। एक कागज पड़ा मिला, जिसमें भी सुसाइड नोट लिखा हुआ है।
- कमरे में एक चारपाई और एक बेड रखा हुआ है। चारपाई पर हनी (5) मिली, जबकि बेड पर बेटा प्रतीक (2), बेटी प्रियांशी (4) और उनकी मां सीमा (32) थीं। मनीष (35) जमीन पर पड़ा मिला।
- पति के हाथ जला हुआ मिला है, जबकि महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। फर्श पर एक मूसल और एक रस्सी मिली है। मूसल पर ब्लड लगा हुआ था। इसके अलावा एक गिलास भी मिला है, जिसमें दूध के गले थे।
ADG बोलीं- शुरुआती जांच में मामला सामूहिक सुसाइड का लग रहा
ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा- शुरुआती जांच में सामूहिक सुसाइड की बात सामने आई है। मनीष ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। उनकी एक डायरी भी मिली है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह अपने दुखों से परेशान होकर सुसाइड कर रहे हैं। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।
1000 से ज्यादा लोग मौके पर जुटे, छतों पर खड़े नजर आए
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के हजार से ज्यादा लोग जुट गए। लोग छतों पर खड़े नजर आए।
कमरे में मूसल और एक रस्सी मिली, पुलिस साथ ले गई
कमरे में एक चारपाई और एक बेड रखा हुआ है। चारपाई पर हनी (5) मिली, जबकि बेड पर बेटा प्रतीक (2), बेटी प्रियांशी (4) और उनकी मां सीमा (32) थीं। मनीष (35) जमीन पर पड़ा मिला। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। फर्श पर एक मूसल और एक रस्सी मिली है। इसके अलावा एक गिलास भी मिला है, जिसमें दूध के गले थे।

