Breaking
Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा के बलदेव में 33 केवी बिजलीघर सशक्त; 5 एमवीए का नया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर किया गया लोड पर

  • भीषण गर्मी में अब मिलेगी निर्बाध आपूर्ति

दैनिक उजाला, बलदेव/मथुरा : बलदेव क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में बड़ी राहत मिली है। विद्युत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, मथुरा प्रथम गौरव कुमार द्वारा 33 केवी बिजलीघर बलदेव पर 5 एमवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत शुभारंभ किया गया। नारियल फोड़कर पूजन के साथ ट्रांसफार्मर को आज (मंगलवार) से विधिवत लोड पर डाल दिया गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक स्थिर और निर्बाध हो गई है।

अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि बलदेव बिजलीघर की कुल क्षमता पूर्व में 20 एमवीए थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 एमवीए कर दिया गया है। क्षमता वृद्धि के बाद ओवरलोड की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रांसफार्मर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण, मथुरा राजीव गर्ग ने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि बढ़ते विद्युत लोड को ध्यान में रखते हुए विद्युत अवसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है और आने वाले समय में भी इस तरह के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

बलदेव क्षेत्र के झरोठा स्थित नए बिजलीघर के निर्माण कार्य का निरीक्षण

कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने अपनी टीम के साथ बलदेव क्षेत्र के झरोठा स्थित नए बिजलीघर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और अधीनस्थ अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। निर्माण कार्य की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य है।

निरीक्षण के दौरान एसई सत्य प्रकाश पांडेय ने निर्माण कार्य से जुड़ी प्रगति और तकनीकी स्थिति की जानकारी दी। वहीं उपखंड अधिकारी प्रकाश सिंह ने ट्रांसफार्मर की तकनीकी विशेषताओं, सुरक्षा मानकों और लोड प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक परीक्षणों के बाद ही ट्रांसफार्मर को लोड पर लिया गया है।

नए ट्रांसफार्मर के चालू होने पर स्थानीय उपभोक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान होगा और भीषण गर्मी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

बलदेव क्षेत्र में बढ़ते विद्युत लोड को देखते हुए 5 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया था। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बलदेव क्षेत्र के लिए और भी विकास कार्य प्रस्तावित हैं, ताकि उपभोक्ताओं को निरंतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

डीवीवीएनएल निदेशक (तकनीकी) मनोज कुमार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *