मथुरा : केएम विश्वविद्यालय छह दिवसीय वाषिर्कोत्सव कृदय 2.0 के दूसरे दिन के खेल इंवेट का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के खेल मैदान में पूरे दिन जोश, रोमांच, और खेल भावना से भरपूर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज के पीजी-यूजी डॉक्टरों ने अपना दम दिखाया। जिसमें यूजी डाक्टर की टीम विजयी रहीं। विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने इंवेट कॉर्डीनेटरों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं गर्ल्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विवि के डायेक्टर एवं कुलाधिपति की पत्नी संजू चौधरी ने किया।
केएमयू के खेल मैदान में आज दूसरे दिन के इंवेट का शुभारंभ विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे और मेडीकल सुप्रीटेंट डा. अभय सूद, एडीशनल मेडीकल सुप्रीटेंट डा. आरपी गुप्ता ने जबरदस्त बल्लेबाजी करके किया और चिकित्सकों का उत्साहवर्धन किया। दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, कैरम और रस्साकसी शारीरिक फुर्ती, टीम भावना और सामरिक कौशल के प्रमुख खेलों का आयोजन विवि के खेल मैदान में निदेशक आरके शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
कृदय-2.0 वार्षिकोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिदिन सभी संकायों के छात्र-छात्राओं सहित यूजी-पीजी चिकित्सकों ने प्रतिभाग कर रहे है।
कुलाधिपति किशन चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए बताया कृदय-2.0 का आयोजन विवि और मेडीकल कालेज के छात्रों की प्रतिभा को बाहर निकालने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे डाक्टर्स और छात्रों का मनोबल और आत्म विश्वास बढ़ा रहे।
खेल निदेशक ने बताया बैडमिंटन/वॉलीबॉल तेज प्रतिक्रिया, खो-खो दौड़ और चपलता, कैरम एकाग्रता, तथा रस्साकसी शारीरिक ताकत का परीक्षण करवाता है। विवि के विद्यार्थियों की प्रतिभा जितनी उभरकर कृदय-2.0 में सामने आयेगी उसका हम सम्मान करेंगे। कई प्रतियोगिताओं में एमबीबीएस के छात्रों सहित अन्य संकायों के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कॉर्डीनेटर डा. रिंकू कुमार के निर्देशन में वॉलीबॉल की एफओएमसी टीम विजयी रही।
कृदय-2.0 वार्षिकोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का संचालन ऋषभ, अनुभव, सौरभ विराट, विवेक, निशांत, गगन, देवेश, वेदांशी, असलिशा, युवराज, प्रियांश, शिवराज, ज्ञानेश, डा. सूरज, शरद, अविरल, अंशुमन, विकास, ब्रजेश, नीलेश, गिर्राज, आदित्या, अमन, चैतन्य, नक्षत्र, अविशका, वेदांशी, कनिष्का, कल्याणी, नितिका, रिंकू, सिंह, ब्रजेश, प्रो. आलम, प्रो. हरिओम, प्रो. तिवारी, डा. सुमित, डा. पुण्डीर, डा. शिवम, डा. दिनेश, कंटोरल, समीक्षा भारद्वाज, अनिल चतुर्वेदी, सचिन चौधरी, दीपक ने कॉर्डिनेटर प्रदीप, मोहित, गौरव, सौरभ, भोलेन्द्र, हेमंत कुमार, उदय चौधरी के निर्देशन में संचालित है। यूजी-पीजी क्रिकेट मैच में वेटरिनरी कालेज के डीन अजय प्रकाश, डा. अशोक कुमार सहित फैकल्टी के एचओडी उपस्थित रहे।

