Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

‘हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है… राजनीतिक हालातों पर कार्यक्रम में बोलीं वसुंधरा राजे

  • भागवत कथा में वसुन्धरा राजे बोली – विकट परिस्थितियों में चट्टान की तरह डटे रहो

जयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर इशारों ही इशारों में बहुत-कुछ कहा। मौक़ा था डूंगरपुर ज़िले के म्याला गांव में आसपुर के भाजपा विधायक गोपी चंद मीणा द्वारा आयोजित भागवत कथा का।

राजे ने कहा ‘हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है। हमारी नाव के रक्षक, सुदर्शन चक्रधारी हैं।’ वे बोली ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय।’ वे बोली भगवान ने कहा भी है कि विकट परिस्थितियों में चट्टान की तरह डटे रहो। कई अपने पराये हो सकते हैं।

ईश्वर में आस्था और खुद में लड़ने की क्षमता रखो,फिर तुम्हारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।सब मिलकर भी तुम्हें परास्त नहीं कर सकते। ’बाल ना बांका होगा जिसका रक्षक कृपा निधान।’ कथा व्यास उत्तम स्वामी महाराज व अच्युतानंदन जी महाराज ने पूर्व सीएम को आशीर्वाद दिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह बाली, श्रीचंद कृपलानी, धन सिंह रावत, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद कनक मल कटारा,सांसद अर्जुन लाल मीणा,विधायक धर्म नारायण जोशी,अमृत लाल मीणा,कैलाश मीणा,अर्जुन जी नगर,ललित ओस्तवाल,फूल चंद मीणा आदि मौजूद थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *