Breaking
Sun. Feb 22nd, 2026

पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाई, यात्रियों को दी बड़ी सौगात

  • दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ने वाले 82 km लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्सों का उद्घाटन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार, 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया। इस शुरुआत के साथ ही दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ने वाले 82 km लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से भी अब परिचालन में आ गए। यह देश का इकलौता रूट है जिस पर अब नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेट्रो ट्रेन दोनों एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी। मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के संचालन से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन और भी सुगम हो जाएगी जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने X पोस्ट किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ के उनके क्रांतिकारी दौरे पर दिल से स्वागत और बधाई, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के LG पहुंचे

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के LG वीके सक्सेना सराय काले खां नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंच गए हैं। पीएम आज भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच 5 km का सेक्शन और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 km का सेक्शन शामिल है। इस कॉरिडोर का ओरिजिनेटिंग स्टेशन, सराय काले खां, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है।

जनसभा स्थल पर महिलाओं ने धन्यवाद, धन्यवाद के नारे लगाए

मेरठ में जनसभा स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। जो नरेंद्र मोदी का धन्यवाद के नारे लगा रही हैं। उनका कहना है कि रैपिड ट्रेन और मेट्रो का संचालन शुरू करने के लिए मोदी जी का आभार और धन्यवाद।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *