Breaking
Tue. Feb 24th, 2026

भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा:रन रेट सुधारने के लिए बड़े अंतर से जीत जरूरी, एक और हार टूर्नामेंट से बाहर कर देगी

स्पोर्ट्स डेस्क : वेस्टइंडीज ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया। इस जीत ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में 76 रन से हार गई थी। ग्रुप की टॉप-2 टीम को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। समझिए, भारत को सेमीफाइनल में एंट्री कैसे मिलेगी…

अगर भारत दोनों मैच जीतता है…

अगर इंडिया अपने दोनों मैच जीत जाती है और साउथ अफ्रीका अपने दोनों मुकाबले हार जाता है, तो इंडिया और वेस्टइंडीज सेमीफीइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे।

अगर भारत वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है, तो उसके चार पॉइंट्स हो जाएंगे। अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत जाता है, तो इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेंगे।

अगर इंडिया दोनों मैच जीत जाता है और साउथ अफ्रीका अपना एक मैच हार जाता है, तो तीन टीमें चार पॉइंट्स पर बराबर हो सकती हैं। उस मामले में क्वालिफिकेशन नेट रन रेट से तय होगा।

अगर भारत सिर्फ एक मैच जीतता है…

केवल एक जीत से भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस ना के बराबर हो जाएंगे, चाहे बाकी परिस्थितियां कैसी भी हों।

वेस्टइंडीज को हराना आसान नहीं होगा

भारतीय टीम को इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। अंतिम मैच में 1 मार्च को टीम वेस्टइंडीज का सामना करेगी। वेस्टइंडीज के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम अभी तक खेले अपने सभी 5 मैच जीती है।

साउथ अफ्रीका का अगला मैच वेस्टइंडीज से

साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर मजबूत शुरुआत कर ली है। अब उसे वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। टीम बाकी बचे दोनों मैच जीत लेती है तो सेमीफाइनल में उसकी स्थिति लगभग पक्की हो जाएगी।

सुपर-8 में 12 में से 4 मैच हो गए

सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बने हैं। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेने है। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप को मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से 4 मैच खेले जा चुके हैं। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी।

4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *