मथुरा : क्रिकेटर कुलदीप यादव शादी के बाद पहली बार पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन पहुंचे। उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए। देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की। दोनों ने भगवान को 56 भोग अर्पित किए।
इससे पहले, कुलदीप और वंशिका मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे बांके बिहारी पहुंचे थे। दोनों भक्ति भाव में डूबे नजर आए। मंदिर के गार्ड की मौजूदगी में दर्शन-पूजन किए। पुजारी ने दोनों को माला पहनाई। प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया। करीब एक घंटे वृंदावन में रहने के बाद दोनों दिल्ली रवाना हो गए।

कुलदीप यादव मंगलवार की देर शाम अचानक बांके बिहारी मंदिर पहुंचे।

पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे कुलदीप इस दौरान भक्ति भाव में डूबे नजर आए।
देहरी पर लगाया इत्र
दर्शन करने पहुंचे कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका को मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी,नितिन सांवरिया ने पूजा अर्चना कराई। नितिन सांवरिया ने उनको इत्र दिया जिससे कुलदीप और वंशिका ने बांके बिहारी जी की देहरी पर लगाया। इसके बाद पुजारी ने उनको भगवान की प्रसादी माला भेंट की। इत्र लगाने के बाद कुलदीप और वंशिका भगवान बांके बिहारी जी को हाथ जोड़कर निहारते रहे।

पुजारी ने कुलदीप और उनकी पत्नी को भगवान की प्रसादी माला भेंट की।

पूजा के बाद पुजारी ने मोर पंख लगी भेंट की।
प्रसादी चुनरी और प्रसाद किया भेंट
दर्शन करने के बाद कुलदीप और उनकी पत्नी को मंदिर के सेवायत ने भगवान की प्रसादी चुनरी और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उनको मोर पंख लगी बांसुरी भेंट की। गर्भ गृह के पास चंदन कोठरी पर पहुंचे कुलदीप और वंशिका को लवेश गोस्वामी ने भगवान की प्रसादी माला पहनाई।

कुलदीप और उनकी पत्नी को मंदिर के सेवायत ने भगवान की प्रसादी चुनरी और प्रसाद भेंट किया।
एक घंटे रहे मंदिर में
कुलदीप और वंशिका करीब एक घंटे तक बांके बिहारी मंदिर में रहे। इस दौरान उनके सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया वह बेहद गोपनीय तरीके से आए थे। किसी को सूचना देने के लिए मना किया था। कुलदीप पहले भी बांके बिहारी आते रहे हैं वह बांके बिहारी के अनन्य भक्त हैं लेकिन पहली बार शादी करने के बाद मंगलवार शाम को आए थे।

कुलदीप यादव के जयमाला की तस्वीरें।
14 मार्च को मसूरी में हुई थी शादी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च (शनिवार) को मसूरी के आलीशान ‘वेलकम होटल द सेवॉय’ में शादी की थी। इसके तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की थी।
कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री:CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन, जडेजा भी पहुंचे

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में रिसेप्शन पार्टी दी। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।
कुलदीप ने ब्लैक कलर का प्रिंस सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी। जिस पर रेड स्टोन का वर्क था। जोड़ी बेहद खूबसूरत और शाही लग रही थी। होटल में फूलों की वर्षा के साथ इस जोड़े का जोरदार अभिनंदन किया गया।

