Breaking
Fri. May 15th, 2026

माधुरी दीक्षित ने काशी में कुल्हड़ वाली चाय पी:क्रूज पर पति संग गंगा आरती उतारी, बोलीं- नमो घाट से अद्भुत नजारा देखा

वाराणसी : बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ गुरुवार दोपहर काशी पहुंचीं। दोनों नमो घाट पर अलकनंदा क्रूज में बैठे। यहां गंगा घाट का दिव्य नजारा देखा। इस दौरान कपल ने अपनी खींची गई तस्वीरें भी साझा की।

क्रूज से घूमने के दौरान माधुरी दीक्षित ने कुल्हड़ वाली चाय का स्वाद लिया। दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा आरती की और दीपदान किया। माधुरी दीक्षित एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के लिए काशी पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ पति के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।

माधुरी ने क्रूज पर खड़े-खड़े ही पूरी गंगा आरती देखी।

माधुरी ने क्रूज पर खड़े-खड़े ही पूरी गंगा आरती देखी।

एयरपोर्ट पर माधुरी दीक्षित का स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर माधुरी दीक्षित का स्वागत किया गया।

माधुरी बोलीं- काशी की खूबसूरती देखने के लिए उत्साहित हूं

माधुरी दीक्षित ने कहा कि काशी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए वह काफी उत्साहित हैं। एयरपोर्ट पर माधुरी दीक्षित के फैंस मौजूद रहे। इस दौरान सभी उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। माधुरी एयर इंडिया के विमान एआई- 696 से दोपहर 12:40 बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं थीं।

वह एयर इंडिया के विमान एआई 696 से दोपहर 12:40 बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं थी।

वह एयर इंडिया के विमान एआई 696 से दोपहर 12:40 बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं थी।

अब पढ़िए, धक-धक गर्ल माधुरी के बारे में

माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिंदी सिनेमा में अपनी प्रतिभा, खूबसूरती और बेहतरीन नृत्य के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसे आज भी नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां आदर्श मानती हैं। 80 और 90 के दशक में उन्होंने खुद को फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में स्थापित किया। अपने शानदार अभिनय व लाजवाब डांस से दर्शकों के दिलों पर राज किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *