Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले टीचर की पीट-पीटकर हत्या: गाजियाबाद में ससुर ने लाठी-डंडों से मारा, पत्नी 3 दिन से मायके में थी

गाजियाबाद : गाजियाबाद में एक टीचर को उसके ससुर ने पीट-पीटकर मार डाला। टीचर सोमवार देर शाम अपने छोटे भाई के साथ ससुराल जा रहा था। रास्ते में ससुर ने 4-5 साथियों के साथ मिलकर दोनों भाई पर हमला कर दिया।

मौका पाकर छोटा भाई भाग निकला, जबकि टीचर को उसके ससुर ने पकड़ लिया। उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा और मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए।

सोमवार को पुलिस ने घायल टीचर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

परिजनों के मुताबिक, टीचर ने एक साल पहले मुस्लिम लड़की से मंदिर में शादी की थी। घटना टीलामोड़ थाना क्षेत्र के फरुखनगर गांव की है।

करीब एक साल पहले नितिन और मुस्कान ने आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था।

करीब एक साल पहले नितिन और मुस्कान ने आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था।

कॉलेज में नितिन की मुस्कान से हुई थी मुलाकात

लोनी के गीतांजलि विहार निवासी नितिन राठी (32 साल) एक प्राइवेट कॉलेज में टीचर था। वहीं उसकी मुलाकात मुस्कान से हुई, उस समय वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।

अलग-अलग धर्म के होने के कारण परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। करीब एक साल पहले नितिन ने मुस्कान से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया। शादी सादगी से हुई, जिसमें दोनों परिवारों का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। शादी के बाद नितिन और मुस्कान साथ रहने लगे।

नितिन के परिजन उसे रातभर तलाशते रहे।

नितिन के परिजन उसे रातभर तलाशते रहे।

सुलह करने ससुराल जा रहा था नितिन

परिजनों के मुताबिक, 28 मार्च की सुबह मुस्कान सोकर देर से उठी, जिस पर नितिन ने उसे डांट दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मुस्कान गुस्से में मायके चली गई। देर शाम मुस्कान के चाचा आसिफ का फोन आया, जिन्होंने समझौता कराने के लिए नितिन को बुलाया, लेकिन उस दिन वह नहीं गया।

अगले दिन 30 मार्च को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने समझौता कराने की बात कही। इसके बाद रात करीब 8 बजे नितिन अपने छोटे भाई अमित और महिला के साथ ससुराल के लिए निकला, लेकिन रास्ते में उसने महिला को घर लौटा दिया।

जैसे ही दोनों भनेड़ा पुलिया के पास पहुंचे, वहां उनके ससुर मेहरुद्दीन अपने भाई आसिफ सहित 3-4 लोगों के साथ मिल गए। यहां नितिन और उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई अमित मौके से भागकर घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।

नितिन की मौत के बाद उसकी मां बेसुध हो गईं।

नितिन की मौत के बाद उसकी मां बेसुध हो गईं।

परिजन रातभर करते रहे तलाश

नितिन को उसके ससुरालीजन मरा समझकर रास्ते में छोड़कर फरार हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने नितिन को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, परिजन उसकी रातभर तलाश करते रहे। सोमवार सुबह पुलिस को शिकायत देने पर उन्हें पता चला कि नितिन जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शालीमार गार्डन ACP अतुल कुमार सिंह ने बताया- आरोपी ससुर और चाचा शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *