मथुरा : मथुरा में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने 29 उपनिरीक्षकों (एसआई) के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। देर रात जारी हुई इस सूची में कई चौकी प्रभारियों को भी स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन भेजा गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सतेन्द्र कुमार को लक्ष्मीनगर चौकी प्रभारी से थाना शेरगढ़ भेजा गया है। मिथलेश उपाध्याय को कस्बा बल्देव से लक्ष्मीनगर चौकी का प्रभार सौंपा गया है। विपिन कुमार को शाहपुर से बल्देव और विनीत नेहरा को फरह से शाहपुर चौकी स्थानांतरित किया गया है।
हिमांशी को छाता से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि प्रियंका श्रीवास्तव का थाना राया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। दीपक नागर को पुलिस लाइन से रिफाइनरी, सुरेश चंद्र को रिफाइनरी से गोवर्धन, देवेंद्र सिंह को रिफाइनरी से वृंदावन और रामऔतार सिंह को सदर बाजार से मगोर्रा में तैनाती मिली है।
राकेश सिंह को पुलिस लाइन से हाईवे, राजकुमार को कोतवाली, अरुण कुमार को सदर बाजार और प्रेमपाल सिंह को गोविंदनगर में तैनात किया गया है। यूपी-112 से हटाकर रघुराज बहादुर को वृंदावन, मानसिंह को जमुनापार, गजेन्द्र सिंह को जैत, जीत सिंह को बल्देव, शेषवीर सिंह को महावन, सत्यप्रकाश को राया, बुधराज सिंह को गोवर्धन, विशेष कुमार को बरसाना, नरेश चंद्र को फरह, रामप्रकाश को छाता, रमेश चंद्र को कोसीकलां, सुनील कुमार सिंह को मांट, राजवीर सिंह को नौहझील और ज्ञान प्रसाद को सुरीर थाने में भेजा गया है। महेश चंद को यूपी-112 आरओआईपी में ही रखा गया है।
पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इस बड़े पैमाने पर किए गए फेरबदल को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


