Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की:कहा- अब फिल्मों में ‘डकैत’ दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी

वाराणसी : सीएम योगी ने रणवीर कपूर की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है।

सीएम योगी, मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने योगी को वैदिक घड़ी भी भेंट की। शनिवार को यह घड़ी विश्वनाथ मंदिर में लगेगी। यह घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित है। इसमें दिन को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत मृदंग की धुन से की गई। इसमें 21 कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मटका नृत्य पेश किया। इस महानाट्य में 200 से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। 8 घोड़े, दो रथ, चार ऊंट, एक पालकी और एक हाथी से लाइव कार्यक्रम होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मंच मौजूद रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मंच मौजूद रहे।

सीएम योगी और सीएम मोहन यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सीएम योगी और सीएम मोहन यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मृदंगम की धुन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें 21 कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी।

मृदंगम की धुन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें 21 कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मटका नृत्य की प्रस्तुति करते मध्यप्रदेश के कलाकार।

कार्यक्रम में मटका नृत्य की प्रस्तुति करते मध्यप्रदेश के कलाकार।

महाकाल की भस्म आरती का वादन किया गया।

महाकाल की भस्म आरती का वादन किया गया।

18 घोड़े, दो रथ और चार ऊंट नाटक को बनाएंगे लाइव

कार्यक्रम में 200 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं। 18 घोड़े, दो रथ, चार ऊंट, एक पालकी और एक हाथी भी प्रस्तुति को जीवंत बनाएंगे। महानाट्य में तीन मंचों का निर्माण किया गया है। सिंहासन बत्तीसी, बेताल पच्चीसी और भविष्य पुराण के प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। 27 फीट ऊंचा सिंहासन मुख्य आकर्षण होगा।

अयोध्या को भी महाराज विक्रमादित्य ने ही खोजा था- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा- अयोध्या को भी महाराज विक्रमादित्य ने ही खोजा था, उसकी अपनी कथा है। उसके शास्त्रीय प्रमाण भी उन्होंने प्रस्तुत किए थे। वह सभी कुछ आज भी मौजूद है। लव के बाद भगवान राम का मंदिर अगर किसी ने सबसे पहले बनाया तो वह महाराज विक्रमादित्य ने ही बनाया था।

यह परंपरा है जो आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फिर से पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यह परंपरा मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी, क्योंकि आज तो हम लोग बड़ी उत्सुकता के साथ इस नई कृति को मंचन के माध्यम से दिखा रहे है। क्योंकि जब हम लोग महाराज विक्रमादित्य की बात करते हैं, तो नीति शास्त्र और न्याय के पर्याय भी माने गए हैं।

सीएम मोहन यादव ने सीएम योगी को वैदिक घड़ी भेंट की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को वैदिक घंडी भेंट की। कल यह घड़ी विश्वनाथ मंदिर में लगेगी। यह घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित है। इसमें दिन को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है। यह घड़ी पूरी तरह से भारतीय परंपरा और विज्ञान पर आधारित विश्व की पहली वैदिक घड़ी है। इस घड़ी की खास बात यह है कि ये भारतीय काल गणना की प्राचीन समय से चलती आ रही परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ती है।

यह वैदिक घड़ी सूर्योदय और सूर्यास्त के मुताबिक समय की गणना करती है। सामान्य घड़ियों में 24 घंटों होते हैं। वहीं इसमें GMT के 24 घंटों को 30 मुहूर्त में बांटा गया है। इस घड़ी में आपको घंटे, मिनट, सेकेंड की सुई के अलावा पंचांग, मौसम, मुहूर्त और दूसरी तरह की धार्मिक जानकारी भी दिखेगी।इन सब के अलावा इस घड़ी में आप ग्रह नक्षत्रों की स्थिति, सूर्य किस राशि में है, चंद्रमा किस नक्षत्र आदि चीजें भी देख सकेंगे। इस घड़ी में आप समय देखने के साथ साथ कई और चीजों के बारे में भी पता कर सकेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *