Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

अखिलेश को पोस्टर में रहमान डकैत दिखाने पर भड़के सपाई:लखनऊ में सड़क पर उतरे, पोस्टर फाड़े, बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

लखनऊ : लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ लगी होर्डिंग्स के विरोध में मंगलवार दोपहर सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पोस्टर फाड़ डाले और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हजरतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी है। सपाइयों ने कहा- सत्ता पक्ष के लोग इस तरह के होर्डिंग्स लगाकर हमारे नेता का अपमान कर रहे हैं। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये होर्डिंग्स ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नाम की संस्था ने लखनऊ, जौनपुर, अमेठी समेत 10 जिलों में लगवाए हैं। इसकी तस्वीरें मंगलवार सुबह सामने आईं। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।

होर्डिंग में अखिलेश को फिल्म ‘धुरंधर’ के विलेन ‘रहमान डकैत’ की तरह दिखाया गया है। नीचे लिखा है- अखिलेश का ल्यारी राज। इसके नीचे उनके शासनकाल के दौरान हुए मुजफ्फरनगर, शामली के दंगों की खबरों की कटिंग लगी है।

होर्डिंग में एक तरफ कन्या पूजन करते योगी की तस्वीर लगी है। नीचे लिखा है- धुरंधर सीएम। इसके नीचे माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी पर एक्शन की कटिंग लगी है। होर्डिंग के जरिए पूछा गया है- आपको क्या चाहिए?

लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर के विरोध में मंगलवार दोपहर सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर के विरोध में मंगलवार दोपहर सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

सपाइयों ने पोस्टर को फाड़ डाले और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सपाइयों ने पोस्टर को फाड़ डाले और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सपा नेता पूजा शुक्ला ने पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया होर्डिंग, लिखा- यूपी में धुआं-धर राज।

सपा नेता पूजा शुक्ला ने पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया होर्डिंग, लिखा- यूपी में धुआं-धर राज।

सपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा

  • समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार शुक्ला ने कहा- ये होर्डिंग सस्ती लोकप्रियता पाने की साजिश है। लोकप्रियता ऐसे नहीं मिलती, इसके लिए समाज में रहकर काम करना पड़ता है। हमारे नेता अखिलेश यादव जन-जन तक पहुंचे और लोगों के दुख-दर्द में शामिल हुए। होर्डिंग लगाने वाले कह रहे हैं कि वे Gen-Z को जागरूक कर रहे हैं। तो बताएं कि उन्होंने क्या बेहतर काम किया है? मौजूदा सरकार में सबसे ज्यादा बलात्कार हुए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *