Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

बहन ने प्रेमी से करवाई भाई की गोली मारकर हत्या:मैनपुरी में प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ लिया था; पति पुणे में IT कंपनी में है

मैनपुरी : मैनपुरी में एक बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सगे भाई की हत्या करवा दी। भाई ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जब उसने इसका विरोध किया तो प्रेमी ने उसे गोली मार दी।

गोली उसकी आंख को भेदते हुए सिर के आर-पार निकल गई। इसके बाद प्रेमी ने अपने भाई से मिलकर शव को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे जंगल में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन उसके 10 साल के बेटे ने मां और उसके प्रेमी का भंडाफोड़ कर दिया।

यह वारदात मंगलवार रात की है, जो जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर किशनी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने आरोपी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक फर्रुखाबाद का रहने वाला था और अपनी बहन को छोड़ने उसके ससुराल मैनपुरी आया हुआ था।

Sister and her lover kill brother after affair exposed up crime news
शव की तलाश करती पुलिस।

फर्रुखाबाद के करथिया गांव के करन मिश्रा (25) की बहन पूजा दुबे की शादी करीब 15 साल पहले मैनपुरी के कुसमरा गांव निवासी दिलीप दुबे से हुई थी। दिलीप महाराष्ट्र के पुणे में आईटी कंपनी में काम करते हैं।

दोनों के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 10 साल का रितिक दुबे है। करन मंगलवार को बहन को छोड़ने के लिए उसके ससुराल कुसमरा गया था। रात अधिक होने के कारण वहीं रुक गया।

घर से डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों में करन का शव खून से लथपथ मिला।

घर से डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों में करन का शव खून से लथपथ मिला।

बेटे को धमकाया या छिप कर देखी घटना
दस साल के रितिक ने पुलिस और परिजन के सामने मामा करन की घटना का आंखोंं देखा सच बताया, मगर अभी तक यह बात सामने नहीं आ सकी है कि अगर रितिक ने सब कुछ देखा था, तो पूजा और उसके प्रेमी ने उसे कोई नुकसान क्यों नहीं पहुंचाया, क्या उसे धमकाया गया था या फिर रितिक ने छिपकर सारी घटना देखी थी, वह बोलने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था। घटना के बाद फिलहाल रितिक सहमा हुआ है। परिवार के लोगों की देखरेख में है।

Sister and her lover kill brother after affair exposed up crime news
माैके पर जांच करती पुलिस।

रितिक ने बताया- रात में करीब 12 बजे मम्मी का दोस्त जितेंद्र उर्फ जीतू (38) चुपके से उनसे मिलने आया हुआ था। तभी मामा की आंख खुल गई। मामा ने जितेंद्र के घर आने का विरोध किया तो दोनों आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई।

मम्मी भी जितेंद्र की तरफ से थी। मम्मी के कहने पर उसने मामा को गोली मार दी। मामा को मारने के बाद जितेंद्र ने अपने भाई जूली को बुलाया। दोनों बाइक पर उनकी डेडबॉडी लेकर कहीं चले गए। मम्मी ने मुझे धमकाया कि ये बात किसी को नहीं बोलीं।

नानी के घर से फोन आया तो मम्मी ने कह दिया- वो तो रात में ही घर के लिए निकल चुका है। सुबह जितेंद्र फिर से लौटा। फिर मम्मी और जितेंद्र थाने चले गए। हमकों घर में अकेला छोड़ गए। दोपहर तक नहीं लौटे तो पड़ोसियों ने मुझसे पूछा- तब मैंने पूरी बात बता दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दे दी।

10 साल के भांजे रितिक ने बताया- मेरी आंखों के सामने मम्मी ने अपने दोस्त से मामा को गोली मरवा दी।

10 साल के भांजे रितिक ने बताया- मेरी आंखों के सामने मम्मी ने अपने दोस्त से मामा को गोली मरवा दी।

भांजे के खुलासे के बाद पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस घर पहुंची। उधर, पूजा अपने प्रेमी के साथ किशनी थाने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी। बच्चे के बयान के बाद घर पहुंचे पुलिसवालों ने थाने पर सूचना दी। इसके बाद पूजा और उसके प्रेमी को थाने में ही हिरासत में ले लिया गया।

किशनी थाना प्रभारी ने बताया- बुधवार सुबह 10 बजे पूजा दुबे अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ थाने आई थी। भाई करन की गुमशुदगी दर्ज कराने की बात कह रही थी। तभी उसके पड़ोसियों का फोन आया। सूचना मिली कि पूजा ने अपने प्रेमी के साथ मिलने भाई करन की हत्या कर दी है। अब पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

पूजा और जितेंद्र को थाने में ही हिरासत में ले लिया गया। उनकी निशानदेही पर बुधवार शाम को शव भी बरामद कर लिया गया है। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर धर्मगदपुर गांव में नदी किनारे जंगल में शव को छुपाया गया था। सिर में गोली लगी है।

10 साल के बच्चे रितिक के बयान के आधार पर पूजा, जितेंद्र और जूली को अरेस्ट कर लिया गया है।

अविवाहित था भाई करन, प्रेमी के तीन बच्चे

मृतक के बड़े भाई मोहित उर्फ मोनू ने बताया- करण अविवाहित था। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। बीते 15-16 मार्च को ही दरोगा भर्ती की परीक्षा दी थी। काफी अच्छा एग्जाम गया था। इस बार सिलेक्शन की उम्मीद थी। करन 4 बहनों और दो भाईयों में पांचवे नंबर पर था।

पूजा भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी। उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। पूजा के 3 बच्चे हैं। उसका जितेंद्र से करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था। जितेंद्र शादीशुदा है और उसके भी तीन बच्चे हैं।

इसी घर में दोनों भांजों के सामने करन को मारी गई थी गोली।

इसी घर में दोनों भांजों के सामने करन को मारी गई थी गोली।

एसपी बोले- अवैध संबंधों के चलते हत्या हुई, बेटे ने भंड़ाफोड़ किया

एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया-

QuoteImage

अवैध संबंधों के चलते करन की गोली मारकर हत्या की गई थी। युवक के हत्यारोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। बड़ी बहन पूजा, प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू और जितेंद्र के भाई जूली पर हत्या का आरोप है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।QuoteImage

Sister and her lover kill brother after affair exposed up crime news

घटना से परिवार में मचा कोहराम।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *