Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

रणथंभौर में टूरिस्ट की गाड़ियों ने टाइगर का रास्ता रोका:3 ड्राइवर और 3 गाइड की रिजर्व में एंट्री बैन, बाघ को मूवमेंट में आई परेशानी

सवाई माधोपुर : रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान बाघ का रास्ता रोकने का मामला सामने आया है। जोन-3 में पर्यटकों को लेकर निकली गाड़ियां टाइगर के दोनों तरफ खड़ी हो गईं, जिससे टाइगर को निकलने का रास्ता नहीं मिला।

वीडियो सामने आने पर वन विभाग ने बुधवार को तीन ड्राइवरों और तीन नेचर गाइड की टाइगर रिवर्ज में एंट्री पर रोक लगा दी।

दरअसल, 2 अप्रैल की शाम पर्यटक सफारी के लिए जंगल में गए थे। इसी दौरान जोन नंबर-3 में टाइगर नजर आया था।

जोन नंबर-3 में टाइगर रास्ते में आया तो आगे-पीछे चार जिप्सी से टाइगर को घेर लिया।

जोन नंबर-3 में टाइगर रास्ते में आया तो आगे-पीछे चार जिप्सी से टाइगर को घेर लिया।

रास्ता रोकने के बाद गाड़ियां काफी देर तक रुकी रही।

रास्ता रोकने के बाद गाड़ियां काफी देर तक रुकी रही।

टाइगर के मूवमेंट में परेशानी के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। टाइगर जिप्सी के बिल्कुल पास पहुंच गया था।

टाइगर के मूवमेंट में परेशानी के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। टाइगर जिप्सी के बिल्कुल पास पहुंच गया था।

अगले आदेश तक एंट्री पर बैन

मामले की जांच के बाद वन विभाग ने ड्राइवर मुरारी लाल मीणा, महेंद्र माली, तेजराज सिंह और नेचर गाइड प्रफुल्ल पाराशर, हंसराज गुर्जर और सैयद इरशाद पर कार्रवाई की।

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा ने आदेश जारी किए कि ये सभी अगले आदेश तक सफारी में शामिल नहीं हो सकेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *