Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

यूपी में अब 24 IAS अफसरों का ट्रांसफर, इन 10 जिलों के डीएम बदले गए, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ : यूपी में 24 आईएएस अफसरों के तबादले। अयोध्या,बाराबंकी,गाज़ीपुर,अम्बेडकरनगर,एटा,हापुड़,अलीगढ़,बांदा,फरूखाबाद, सोनभद्र ज़िले के डीएम बदले गए। देर रात भी 40 आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे।जिसमें उन्नाव,सुलतानपुर,शामली, अमरोहा,हमीरपुर,मैनपुरी, औरैय्या, सहारनपुर,आगरा,बुलन्दशहर,लखीमपुर खीरी,फतेहपुर,झांसी,श्रावस्ती,रायबरेली के डीएम बदले गए थे।

अधिकारीनई जिम्मेदारी
अविनाश कुमार, जिलाधिकारी, गाजीपुरजिलाधिकारी, अलीगढ
अरविन्द सिंह, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेशजिलाधिकारी, एटा
अमित आसेरी, विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासनजिलाधिकारी, बांदा
डा० अंकुर लाठर, उपाध्यक्ष, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरणजिलाधिकारी, फर्रुखाबाद
कविता मीना, उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरणजिलाधिकारी, हापुड़
ईशा प्रिया, विशेष सचिव, पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश शासनजिलाधिकारी, अम्बेडकर नगर
चर्चित गौड़, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर नगरजिलाधिकारी, सोनभद्र
अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी, अम्बेडकर नगरजिलाधिकारी, गाजीपुर
शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी, बाराबंकीजिलाधिकारी, अयोध्या
ईशान प्रताप सिंह, विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री तथा नागरिक उड्डयन विभाग, उ०प्र० शासन एवं निदेशक, नागरिक उड्डयनजिलाधिकारी, बाराबंकी
निखिल टीकाराम फुंडे, जिलाधिकारी, अयोध्या विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उ०प्र० शासन
प्रेम रंजन सिंह, जिलाधिकारी, एटाअपर राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक, मध्यान्ह भोजन अभिकरण
अभिषेक पाण्डेय, जिलाधिकारी, हापुड़अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश
संजीव रंजन, जिलाधिकारी, अलीगढ़विशेष सचिव, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
जे० रीभा, जिलाधिकारी, बांदाविशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
अरूण कुमार, विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उ०प्र० शासन तथा अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेशविशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त
आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी, फर्रुखाबादविशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
बद्री नाथ सिंह, जिलाधिकारी, सोनभद्रविशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
दीक्षा जैन, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगरअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर
डा0 अपराजिता सिंह सिनसिनवार, मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुरउपाध्यक्ष, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण
प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुरउपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण
उत्कर्ष द्विवेदी, संयुक्त मैजिस्ट्रेट, सोनभद्रमुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर
अभिनव जे० जैन, संयुक्त मैजिस्ट्रेट, मथुरामुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर
दीक्षा जोशी, संयुक्त मैजिस्ट्रेट, मेरठमुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर

ईशान को काम में तेजी का मिला इनाम

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और नागरिक उड्‌डयन विभाग के निदेशक ईशान प्रताप सिंह को जेवर एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण कराने और प्रदेश के अन्य कई एयरपोर्ट का काम तेजी से आगे बढ़ाने का इनाम मिला है। उन्हें बाराबंकी का डीएम बनाया है।

आईएएस ईशान प्रताप सिंह श्रावस्ती जिले में मुख्य विकास अधिकारी रहे हैं। 2020 में राजस्थान कैडर की आईएएस रिया से उनकी शादी हुई थी।

आईएएस ईशान प्रताप सिंह श्रावस्ती जिले में मुख्य विकास अधिकारी रहे हैं। 2020 में राजस्थान कैडर की आईएएस रिया से उनकी शादी हुई थी।

शशांक त्रिपाठी सीएम के भरोसेमंद

बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारी हैं, आगामी विधानसभा चुनाव में अयोध्या सबसे हॉट जिला रहेगा। अयोध्या की सीटों पर देश भर के राजनीतिक पंडितों की नजर रहेगी। चुनाव से पहले शशांक त्रिपाठी को अयोध्या के डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोनभद्र डीएम को भारी पड़ी लापरवाही

बीते दिनों सोनभद्र में खदान ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। सीएम योगी की सभा स्थल से कुछ किलोमीटर दूरी पर ये हादसा हुआ था। शासन स्तर पर इसे डीएम की लापरवाही मानी गई थी। लेकिन एसआईआर का काम चलने के कारण डीएम बद्रीनाथ सिंह को हटाया नहीं जा सका। अब एसआईआर का काम पूरा होने के बाद बद्रीनाथ सिंह को डीएम पद से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया है। सोनभद्र में अवैध खनन पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर भी डीएम के खिलाफ शिकायतें थीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *