Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

UP 10th, 12th Results 2026: आज जारी होगा यूपी बोर्ड का परिणाम, जान लें कैसे और कहां देख सकेंगे

  • यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स का इंतजार आज समाप्त हो जाएगा

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), UP बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम को आज जारी कर देगी। परिणाम को शाम 4 बजे जारी किया जाना है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in उपलब्घ होगा। घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। हालांकि, रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर, स्कूल कोड, जन्म तिथि आदि) का उपयोग करना होगा। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को देख सकेंगे।

UPMSP 10th, 12th Results 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  • यूपी बोर्ड रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंटस् को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद विवरण को सबमिट कर दें।
  • इतना करते ही स्टूडेंट्स के सामने उनका परिणाम खुल जाएगा।
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर उसे डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स अपने परिणाम की एक हॉर्ड कॉपी ले लें।

UPMSP यानी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक किया गया था। यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा के लिए 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इसमें हाईस्कूल के लिए 27 लाख 61 हजार 696 स्टूडेंट्स और इंटरमीडिएट के लिए 25 लाख 76 हजार 82 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 

छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बोर्ड रिजल्ट से नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह को बनाए रखें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *