Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

‘महाभारत’ की द्रौपदी याद है? शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग, राजनीति में दिखा रही दमखम

  • ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाकर मशहूर हुई रूपा गांगुली ने फिल्मों में भी काम किया है और अब राजनीति में भी दमखम दिखा रही

दैनिक उजाला, मनोरंजन डेस्क : 1988 में ‘महाभारत’ दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ करता था, जिसका हर किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। उनमें से कुछ आज भी अपने असली नाम नहीं, बल्कि ऑन स्क्रिन रोल के लिए जाने जाते हैं। उन्हीं में से एक कोलकाता में जन्मी 60 साल की रूपा गांगुली हैं, जिन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाया था। इतने सालों बाद भी द्रौपदी का नाम सुनते ही दर्शकों को उन्हीं का चेहरा याद आता है। छोटे पर्दे पर अपना जलवा दिखा चुकीं रूपा ने कई फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन इतनी शोहरत मिलने के बाद भी उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और आज वह राजनीति में अपना दमखम दिखा रही हैं।

महाभारत की द्रौपदी ने बना दिया स्टार

‘महाभारत’ में द्रौपदी के किरदार को रूपा ने ऐसा निभाया कि आज भी लोग उनके काम की तारीफ करते नहीं थकते। अपनी दमदार एक्टिंग से रूपा ने हर सीन को इतना शानदार बना दिया था कि एक-एक घटना दिलों-दिमाग में बस गई। इस शो ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। उनपर फिल्माया गया चीरहरण का सीन आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहता है। पांचाल नरेश द्रुपद की पुत्री और पांचों पांडवों की पत्नी के रूप में उन्होंने अपने किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शकों के लिए उन्हें भूल पाना मुश्किल है। रूपा को इस अभिनय के लिए स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार भी मिला था।

इस वजह से रूपा गांगुली ने छोड़ी एक्टिंग

जबरदस्त नेम-फेम कमाने के बाद रूपा गांगुली ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। रूपा ने 1992 में मेकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन 2007 में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद उन्हें बंगाली सिंगर दिव्येंदु मुखर्जी से प्यार हुआ, लेकिन दोनों की शादी होने से पहले उनका रिश्ता टूट गया। रियलिटी शो ‘सच का सामना’ में रूपा ने बताया था कि पति ध्रुव के प्रेशर में आकर उन्होंने एक्टिंग छोड़ी थी और वो एक्ट्रेस को पैसे तक नहीं देते थे। बात दें कि उन्होंने अपने करियर में राष्ट्रीय पुरस्कार और दो बीएफजेए पुरस्कार सहित कई अवॉर्ड जीते हैं।  

टीवी की द्रौपदी बनीं नेता

रूपा गांगुली एक जानी-मानी एक्ट्रेस और राजनेता हैं, जो 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने 2016 से 2022 तक राज्यसभा सांसद के रूप में काम किया। वे पश्चिम बंगाल में BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव सक्रिय रूप से लड़ रही हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *