- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा समेत पार्टी के 7 अन्य सांसदों के पार्टी छोड़कर भाजपा शामिल होने के निर्णय पर पलटवार करते हुए कहा है कि पंजाब की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
संजय सिंह ने कहा इन लोगों ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा, आज मन बहुत व्यथित है, एक अच्छी सरकार वहां चल रही है और भगवंत मान वहां के लोगों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।
संजय बोले- जिन लोगों ने किसानों के खिलाफ काला कानून बनाया, ये उनके साथ
जिन लोगों ने पंजाब के किसानों के खिलाफ काले कानून पास किए उस पार्टी में जाकर आप ईमानदारी और सच्चाई की बात करोगे। जिस पार्टी के अंदर अपराधी, पीठ में छुरा मारने वाले लोग हैं। उनके साथ जाकर आप क्रांति करना चाहते हैं? लाखों करोड़ रुपए जिस पार्टी ने भ्रष्टाचार ने किया। आजादी के बाद से दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी है भाजपा। वहां जाकर ईमानदारी के साथ रहेंगे। कौन मानेगा आपकी बात।
अशोक को ED के छापे से तोड़ा
संजय बोले- आज मन बहुत दुखी है। इस बात के लिए एक अच्छी सरकार पंजाब में है। भगवंत मान अच्छा काम कर रहे हैं। आज उस सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल किया जा रहा है। सांसदों को तोड़ा जा रहा है। ED और CBI के छापे पड़ रहे हैं। अशोक के यहां कुछ दिन पहले ईडी का छापा पड़ा और तोड़ लिया।
संजय बोले- पंजाब मोदी-शाह को माफ नहीं करेगा
संजय बोले- मैं मोदी-शाह से कहना चाहता हूं कि जो ये घिनौना खेल आपने पंजाब की जनता और आम आदमी पार्टी के साथ खेला है। आपको भी इस गद्दारी और धोखे के लिए पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी।
पंजाब सरकार को रोकने का काम किया जा रहा
संजय सिंह ने कहा- राजिंदर गुप्ता का इतिहास उठाकर देखिए। साहनी, अशोक मित्तल… इन सबको स्वाति मालीवाल, इन सबको आम आदमी पार्टी ने जमीन से उठाकर संसद के अंदर पहुंचाने का काम किया। लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता की पीठ में छुरा मारा है। धोखा दिया है। पंजाब की सरकार जो जनता के लिए काम कर रही थी। उसे रोकने का काम किया है।
मोदी का ऑपरेशन लोटस जारी
राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद AAP नेता संजय सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- अमित शाह और मोदी का ऑपरेशन लोटस घटिया राजनीति का खेल बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है।

