कोलकाता : बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 150 और टीएमसी 92 सीटों पर आगे चल रही है।
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। वहीं आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त है।
मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उसे इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।
भाजपा उम्मीदवार अमित सामंत 734 वोटों से आगे
मतगणना के पहले दौर के अंत में हावड़ा की 181 अमता विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अमित सामंत 734 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सुवेंदु अधिकारी 3,100 वोटों से आगे चल रहे हैं
पोस्टल बैलेट में बढ़त बनाने के बाद BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में EVM की गिनती में भी बढ़त बना ली है। पहले राउंड के आखिर में, वह 3,100 वोटों से आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर पीछे चल रहे हैं।
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी 3,100 वोटों से आगे
- नंदीग्राम में BJP के सुवेंदु अधिकारी 3,100 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- श्यामपुकुर में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार शशि पांजा पीछे चल रही हैं।
- वहीं, डोमकल और जलांगी में CPI(M) के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
TMC समर्थक बोले- हम जीत रहे, झंडे के साथ डंडा लाए
टीएमसी समर्थक हाथ में पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि भाजपा नेताओं को हार के बाद सहारे की जरूरत पड़ेगी, ये डंडा उनके काम आएगा।
कोलकाता उत्तर की 7 सीटों के लिए EVM वोटों की गिनती जारी
कोलकाता उत्तर की सभी सात विधानसभा सीटों के लिए EVM की सील नेताजी इंडोर स्टेडियम में खोल दी गई हैं, जिसके साथ ही EVM की गिनती शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती अगले तीन घंटों तक जारी रहेगी। उत्तरी कोलकाता के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के शुरुआती रुझान अगले 10 मिनट के भीतर सामने आने की उम्मीद है।

