नई दिल्ली : CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 85.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछले साल से 3% कम है। इस बार कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अगर स्टूडेट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए एसएमएस भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों के लिए अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है।
मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी
CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।
लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6.73% बेहतर
लड़कियों का रिजल्ट 88.86% रहा है, जबकि लड़कों का रिजल्ट 82.23% रहा है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6.73% बेहतर रहा है। ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 100% है।
त्रिवेंद्रम का रिजल्ट फिर बेस्ट, प्रयागराज फिर सबसे पीछे
त्रिवेंद्रम रीजन में 95.62% स्टूडेंट पास हुए। जो देशभर में सबसे ज्यादा है। वहीं, प्रयागराज रीजन 72.43% रिजल्ट के साथ सबसे नीचे रहा है। पिछले साल भी त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे ज्यादा और प्रयागराज का सबसे कम रहा था।
अपार आईडी न होने पर क्या करें
यदि किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। हालांकि, जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर के ‘Issued Documents’ सेक्शन में अपनी मार्कशीट मिल जाएगी। यहां देखें CBSE 12वीं का रिजल्ट
- cbse.gov.in
- results.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
- DigiLocker, UMANG ऐप
ऐसे चेक करें SMS से रिजल्ट
- अपने फोन में मैसेज बॉक्स ओपन करें।
- इसमें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (रोल नंबर) टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें।
- कुछ ही सेकंड में 12वीं का रिजल्ट मोबाइल के इनबॉक्स में दिखाई देगा।
ऐसे चेक करें डिजिलॉकर से रिजल्ट
- डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट पर जाएं।
- अपने मोबाइल नंबर या आधार से साइन अप/लॉगिन करें।
- “Education” सेक्शन में जाएं और CBSE को चुनें।
- “Class XII Marksheet 2026” क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- “Get Document” या “Fetch” बटन पर क्लिक करें।
- डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड या सेव करके रखें।

