- जीएलए बीटेक मैकेनिकल के छात्रों इस्जैक कंपनी में मिला 6.5 लाख पैकेज पर चयन
दैनिक उजाला, मथुरा : तकनीकी शिक्षा और उत्कृष्ट प्लेसमेंट के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे जीएलए विश्वविद्यालय के छात्रों को एक बार फिर बेहतर पैकेज पर रोजगार मिला है। विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित हैवी इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इस्जैक के कैंपस प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
हाल ही में आयोजित कैंपस भर्ती प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। कठिन चयन प्रक्रिया, तकनीकी मूल्यांकन, एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू के विभिन्न चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए सुधीर कुमार, यश गोस्वामी, रंजन बागची और अनंत तिवारी का चयन 6.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है।
चयनित विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में उन्हें केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, तकनीकी वर्कशॉप्स और इंडस्ट्री विजिट्स के माध्यम से वास्तविक औद्योगिक वातावरण से भी परिचित कराया गया। इसी व्यावहारिक प्रशिक्षण का परिणाम रहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान वे पूरे आत्मविश्वास के साथ कंपनी अधिकारियों के प्रश्नों का उत्तर दे सके।
छात्रों के प्रदर्शन की सराहना
कंपनी अधिकारियों ने भी छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में तकनीकी समझ, समस्या समाधान क्षमता और कम्युनिकेशन स्किल्स का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने इंटरव्यू के प्रत्येक चरण में आत्मविश्वास और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया, जो यह साबित करता है कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण और उद्योग-केंद्रित शिक्षा प्रदान की जा रही है।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. पियूष सिंघल ने कहा कि विभाग लगातार छात्रों को इंडस्ट्री रेडी बनाने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग के विद्यार्थी पूर्व में भी यूनो मिंडा, जेएसडब्ल्यू, स्पार्क मिंडा, एवीएल और केईआई इंडस्ट्रीज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित हो चुके हैं। यह निरंतर सफलता विश्वविद्यालय की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम है।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट एडवाइजर विकास शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध हो सकें। इसके लिए देश की अग्रणी कंपनियों से निरंतर संवाद स्थापित किया जाता है और विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा इंटरव्यू की विशेष तैयारी कराई जाती है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। आज जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा केवल शिक्षा का केंद्र नहीं बल्कि उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कुशल इंजीनियर्स तैयार करने वाला प्रमुख संस्थान बन चुका है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी देश के औद्योगिक विकास और तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

