Breaking
Sat. May 16th, 2026

यूपी में 18 जून को आएगा मानसून:बारिश बंद हुई तो गर्मी-उमस बढ़ी, पारा 45°C पहुंचा; अब रातें भी गर्म होंगी

वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ : यूपी में मानसून 18 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा- मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है कि 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह एक संभावित तिथि है। जब मानसून केरल से आगे बढ़ेगा, तभी सटीक तारीख का आकलन किया जा सकेगा।

शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने झांसी और ललितपुर समेत 8 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में कानपुर, हरदोई, बदायूं और जालौन में बारिश दर्ज की गई। वहीं, बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार और गुरुवार को प्रदेश में आंधी-बारिश के चलते 111 लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने शोक जताया और दो मिनट का मौन रखा।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहा-

QuoteImage

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। अब तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी पड़ेगी। हीटवेव चलने और तपिश बढ़ने की संभावना है। पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।QuoteImage

प्रयागराज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप से बचने के लिए पूरा चेहरा गमछे से ढंककर वाहन चलाता एक व्यक्ति नजर आया।

प्रयागराज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप से बचने के लिए पूरा चेहरा गमछे से ढंककर वाहन चलाता एक व्यक्ति नजर आया।

यूपी में मानसून में कम बारिश होगी

जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश में भी सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम शुक्रवार को मैच से पहले यूपी मेंआंधी-बारिश से हुई 111 मौतों पर LSG-CSK टीम के खिलाड़ियों ने शोक जताया।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम शुक्रवार को मैच से पहले यूपी मेंआंधी-बारिश से हुई 111 मौतों पर LSG-CSK टीम के खिलाड़ियों ने शोक जताया।

पिछले साल 10 से 15% ज्यादा बरसा था मानसून

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2025 के मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान औसतन 870 से 900 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यह सामान्य मानसूनी औसत से करीब 10 से 15 प्रतिशत अधिक रही।

आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- सरकार जनता के साथ

बुधवार-गुरुवार को हुई बारिश और आंधी से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। खासकर खीरा, ककड़ी और तरबूज जैसी सब्जी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। सीएम योगी ने गुरुवार को कहा था कि आपदा की इस घड़ी में सरकार किसानों और जनता के साथ खड़ी है। शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंच सके। राहत कार्यों में अफसरों की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौसम?

  • 17 मई: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। तेज धूप निकलने से पारे में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
  • 18 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज धूप निकलेगी। दोपहर में लू चल सकती है। हवा 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
  • 19 मई: कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दोपहर में लू चल सकती है।

मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों हो रहा?

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। किसी-किसी दिन धूप के साथ मौसम साफ हो जा रहा है। अगले कुछ दिन ऐसे ही उतार-चढ़ाव के आसार हैं। इसका असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *