Breaking
Thu. May 21st, 2026

पति को शराब के लिए भेजकर महिला से किया रेप, यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़ा

  • पुलिस ने 60 साल की महिला से रेप के आरोपी नसीम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की पुलिस ने ईंट-भट्टे पर 60 साल की महिला से रेप के मामले में वॉन्टेड 35 साल के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी यानी कि CO दीपक तिवारी ने बताया कि 20 मई की रात चंदौसी थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बहजोई की ओर से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगा।

पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीम के रूप में हुई है, जो चंदौसी कोतवाली थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में वॉन्टेड था। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का एक देसी तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

60 साल की महिला से रेप का आरोप

पुलिस के मुताबिक, नसीम पर 19 मई की रात चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के पत्रोया गांव स्थित एक ईंट-भट्टे पर रहने वाली 60 साल की महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया गया कि आरोपी ने कथित तौर पर घटना को अंजाम देने से पहले महिला के पति को शराब खरीदने के लिए बाहर भेज दिया था। पीड़िता के पति की शिकायत पर आरोपी नसीम के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस नसीम की तलाश में जुटी थी और आखिरकार मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ लिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *