Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मिल रहा सर्वसमाज का सपोर्ट, सितारा बढ़ रहा विजय की ओर: कमल पांडेय

  • निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी कमल कुमार पांडेय के समर्थन में उतरे बच्चों से लेकर बडे़ तक

बलदेव: नगर निकाय चुनाव प्रचार जोर-शोर पर है। निर्दलीय प्रत्याशी कमल कुमार पांडेय के जनसमर्थन में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रत्याशी भी जनता से चुनाव चिन्ह् सितारा पर मोहर लगाने की अपील कर रहे हैं।

प्रत्याशी कमल पांडेय के समर्थन में बच्चा वोट देने अपील करता हुआ।

जनसमर्थन के साथ घर-घर वोट मांग रहे चेयरमैन प्रत्याशी कमल कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले पांच वर्ष पहले जनता के भारी समर्थन से अध्यक्ष पद कुर्सी मिली और इस बार फिर से सितारे पर मोहर लगाकर जनता पूर्ण आशीर्वाद दे रही है।

उन्होंने बताया कि बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग लोगों की भी चाहत यही है कि इस बार फिर से सितारे को पूर्ण बहुमत के साथ चमकाकर कमल कुमार पांडेय को नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बिठाया जाय।

जनसमर्थन के साथ प्रत्याशी कमल कुमार पांडेय

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *