Breaking
Tue. Jun 23rd, 2026

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर दी जान, एक आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

  • घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, इसमें एक शख्स इन तीनों की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है

मैसूरु : कर्नाटक के मैसूरु जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। इसमें 21 वर्षीय होने वाली दुल्हन भी शामिल है। यह घटना उसकी निर्धारित शादी से ठीक एक दिन पहले हुई। मृतकों की पहचान शिवन्ना (50), उनकी पत्नी नागरत्ना (45) और उनकी बेटी रक्षिता (21) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माना जाता है कि परिवार ने टी नरसिपुरा तालुक के हालेकेमपय्यानहुंडी गांव स्थित अपने घर में जहर खा लिया था।

उल्लास गौड़ा नाम का युवक गिरफ्तार

एक ही परिवार के तीन लोगों के सुसाइड मामले में पुलिस ने उल्लास गौड़ा नाम के युवक को अरेस्ट कर लिया है। ये घटना वरुणा विधानसभा क्षेत्र के केम्पय्याना हुंडी में सोमवार को सामने आई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने एक युवक की ओर से परेशान किए जाने के बाद सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।

मानसिक रूप से परेशान कर रहा था युवक

केम्पय्याना हुंडी गांव के रहने वाले शिवन्ना-नागरत्ना और उनकी बेटी रक्षिता ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसी गांव के एक युवक, उल्लास गौड़ा ने परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया था।

आरोपी रक्षिता नाम की युवती परेशान कर रहा था, रक्षिता की शादी तय हो चुकी थी बावजूद इसके वो उस पर और परिवार पर शादी का दबाव बना रहा था। 

आरोपी उल्लास गौड़ा
आरोपी उल्लास गौड़ा

रिश्ते की फैलाई झूठी कहानी

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी उल्लास ने जिस लड़के से रक्षिता की शादी तय हुई थी उसे और उसके परिवार वालों से रक्षिता के साथ उसके रिश्ते की झूठी कहानी फैलाई। इससे रक्षिता का परिवार पूरी तरह टूट गया और परिवार के सम्मान पर आंच आ जाने के डर से तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की टीम को मिला सुसाइड नोट

घर पर मिले डेथ नोट में आरोप लगाया गया है कि उल्लास गौड़ा ने उस युवक को मैसेज भेजा था जिसकी सगाई रक्षिता से हुई थी। पुलिस ने मौके पर छानबीन के बाद सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उल्लास गौड़ा को अरेस्ट कर लिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *