मेलबर्न : पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न मीट्स मोदी प्रोग्राम में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मैं 12 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया आया हूं, यानी कि मेरी हैट्रिक हो गई है। मेरे आने और ऑस्ट्रेलिया-इंडिया के रिश्तों में सबसे बड़ी भूमिका आप लोगों की है। ये शो हाउसफुल है।
इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर लगी। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की।
मोदी ने कहा- ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम मिलने से भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को मजबूती मिलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी।
मोदी बोले- दोनों देशों का रिश्ता क्रिकेट जैसा
- पीएम ने कहा– भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिश्ता क्रिकेट जैसा है। हमारी मुलाकातें क्रिकेट की तरह होती हैं। एजेंडे में वनडे जैसा फोकस है, फैसले टी-20 की तरह तेजी से होते हैं और हमारी साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी और मजबूत है।
- मोदी ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई साझा है और इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।
- पीएम अल्बनीज ने कहा- अब तक दोनों देशों की सप्लाई चेन तो जुड़ी हुई थी, लेकिन हमारी नीतियां अलग-अलग थीं। आज का यह कदम उस दूरी को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
- उन्होंने कहा- आज हमने 2015 के भारत-ऑस्ट्रेलिया परमाणु सहयोग समझौते के तहत भारत को यूरेनियम निर्यात की व्यवस्था पर साइन किए हैं। हम दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
दोनों देश AI, क्वांटम, सेमीकंडक्टर पर मिलकर काम करेंगे
दोनों देशों ने ऑस्ट्रेलिया-भारत साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन (PACTS) पार्टनरशिप शुरू करने पर सहमति जताई है। इसके तहत दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल रेजिलिएंस जैसे क्षेत्रों में एकसाथ रिसर्च करेंगे।

पीएम ने मेलबर्न में विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर से मुलाकात की।

मुलाकात से पहले गवर्नमेंट हाउस में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गवर्नमेंट हाउस, विक्टोरिया के गवर्नर का आधिकारिक आवास है।

पीएम ने ऑस्ट्रेलिया-भारत CEO फोरम में शामिल होने के बाद X पर तस्वीरें शेयर कीं।

CEO फोरम के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली।

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

प्रसिद्ध डिडगेरिडू वादक रॉन मरे और फेमस तबला वादक डॉ. सैम इवांस की ने प्रस्तुति देकर पीएम का स्वागत किया।

पीएम ने X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेलबर्न में भारतीय समुदाय की ओर से स्वागत के दौरान शानदार कथक प्रस्तुति देखकर खुशी हुई।
आज भारत में 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्ट्सअप हैं: पीएम
- आज भारत में दो लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्ट्सअप हैं।
- डिफेंस और स्पेस जैसे सेक्टर भी में सैकड़ों स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं।
- आज ऑस्ट्रेलिया में हजारों भारतीय स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलियन संस्थाएं भारत में भी अपने इंस्टीट्यूट्स खोल रही हैं।
मोदी बोले- आज डिजी लॉकर में 70 करोड़ से ज्यादा यूजर
- आज भारत में डिजी लॉकर के 70 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। इनमें 850 करोड़ से ज्यादा डॉक्यूमेंट सेव हैं।
- आज करोड़ों भारतीयों के पास एक सेक्योर हेल्थ डिजी लॉकर भी है। इससे इलाज की व्यवस्था और सुधर रही है।
- एक जमाने में आप सभी ने पासपोर्ट से जुड़ी परेशानियां भी सहीं होगी। महीनों लगते हैं। लेकिन आज कुछ ही दिनों में पासपोर्ट मिल जाता है।
- पिछले महीने वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप आया। हमने दूरी कितनी है यह देखा नहीं। हमने वेनेजुएला की पीड़ा को अपनी पीड़ी को समझा। हमने एक्स्पर्ट मेडिकल टीम भेजी।।
- कोरोना काल की यादें भी हमारे मन में ताजा है। हमने भारत ही नहीं, दुनिया भर के लोगों को अपने-अपने घर पहुंचाया। 100 से भी ज्यादा देशों को वैक्सीन पहुंचाई।
- युद्धग्रस्त इलाकों से दुनिया भर के लोगों को निकालने में भूमिका निभाई। क्योंकि भारत जब मदद करता है तो वह पासपोर्ट का रंग नहीं देखता।
- स्पोर्ट्स की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया अपने आप में एक ब्रांड है। भारत में भी इको सिस्टम ट्रांसफॉर्म हो रहा है।
- भारत 2036 के ओलंपिक को होस्ट करने का भी दावेदार है। स्पोर्ट्स में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी का और विस्तार होगा।
मोदी बोले- आज भारत 6जी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है
- कुछ सालों पहले 5जी टेक्नोलॉजी को लेकर देश में कई सवाल था। कैसे होगा, कितना समय लग जाएगा। हमने 2020 में इसकी शुरुआत की और आज 99 प्रतिशत कवर कर चुके हैं।
- आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ी 5जी मार्केट बन चुका है। इतना ही नहीं, भारत आज मेड इन इंडिया 6जी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। वह इसलिए क्योंकि, भारतीय कहते हैं ग्रो मोर, ग्रो मोर।
- पिछले 12 सालों में भारत के दो दर्जन से ज्यादा शहरों में मेट्रो नेटवर्क पहुंच चुका है। आज सवा करोड़ से ज्यादा लोग मेट्रो में सफर करते हैं। हम नमो भारत रैपिड रेल नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ा रहे हैं। एक और उदाहरण मेक इन इंडिया का है। हमारे मोबाइल फोन, हमारे गैजेट्स दुनिया भर में पहुंचे है।

