Breaking
Thu. Jul 9th, 2026

BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, क्यों है iPhone 17 से भी महंगा?

  • BSNL ने अपना सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, इस फोन के जरिए रिमोट लोकेशन पर भी कॉलिंग की सुविधा ले जा सकती है
  • रिमोट एरिया में बिना मोबाइल नेटवर्क के भी मिलेगी कनेक्टिविटी
  • रग्ड डिजाइन और लंबी चलने वाली बैटरी
  • इस्तेमाल करने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) से लेनी होगी परमिशन

BSNL ने अपना सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत iPhone 17 से भी ज्यादा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए लॉन्च किया है, जो ऐसे एरिया में रहते हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। यह सैटेलाइट फोन खास तौर पर ऑफ-ग्रिड या रिमोट लोकेशन के लिए पेश किया गया है और इमरजेंसी में यूज किया जा सकता है।

कितनी है कीमत?

BSNL के इस सैटेलाइट फोन की कीमत 1,34,166 रुपये हैं। हालांकि, इस फोन को हर कोई नहीं खरीद सकता है। इसके लिए दूरसंचार विभाग यानी DoT से खास परमिशन की जरूरत होती है। बिना दूरसंचार विभाग के ऑथोराइजेशन के इस फोन को नहीं यूज किया जा सकेगा।

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस सैटेलाइट फोन की जानकारी शेयर की है। यह फोन चैलेंजिंग वातावरण में भी काम करता है। इसे खास तौर पर डिफेंस, मेरीटाइम, डिजास्टर रिस्पॉन्स, माइनिंग, रिमोट ऑपरेशन और एडवेंचर ट्रेवल के लिए डिजाइन किया गया है।

इन जगहों पर करेगा काम

यह सैटेलाइट फोन ट्रेडिशनल मोबाइल नेटवर्क पर काम नहीं करता है। इस फोन को पहाड़ी और मरीन वाले एरिया में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन का इस्तेमाल नो नेटवर्क वाले एरिया में कॉलिंग के लिए किया जा सकता है। इसे खास तौर पर इमरजेंसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। BSNL ने बताया कि इस फोन को ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर्स Inmarsat के साथ साझेदारी में डेवलप किया गया है। हर रिमोट लोकेशन पर फोन में सैटेलाइट नेटवर्क मौजूद रहेगा।

क्या हैं फीचर्स?

BSNL का यह सैटेलाइट फोन रिमोट लोकेशन में इमरजेंसी कॉलिंग की सुविधा देता है। इसके जरिए केवल वॉइस कॉलिंग का लाभ लिया जा सकता है। इसमें बड़ी बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में लंबे समय तक डिस्चार्ज नहीं होती है। इस सैटेलाइट में रग्ड डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।

BSNL के इस सैटेलाइट फोन का एक्सपीरियंस लेने के लिए यूजर्स को टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करना होगा। इसके लिए वो कंपनी के नंबर 9465101323 पर संपर्क कर सकते हैं। 

सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने हाल ही में अपने मोबाइल नेटवर्क को एक्सपेंड किया है। कंपनी ने देश के लगभग 99,000 4G साइट्स लाइव कर दिया है। जल्द ही कंपनी अपनी 5G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *