Breaking
Thu. Jul 23rd, 2026

तीनों बहनें बोलीं- मर जाएंगे पर अलग नहीं होंगे:अमरोहा में एक लड़के से शादी की, कहा- जब राजा दशरथ गलत नहीं तो हम कैसे

अमरोहा : अमरोहा में एक युवक से शादी करने वाली तीन बहनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। यहां तीनों बहनें काफी खुश नजर आईं। शादी रजिस्टर कराने के सवाल पर बोलीं- कुछ शादियां रजिस्टर करा के भी नहीं चलतीं। हम तो ऐसे ही खुश हैं, अगर कोई हमसे सबूत मांगता है तो फिर देखेंगे।

लड़कियों ने बताया कि- हम यही सोचते थे कि शादी करेंगे तो एक ही घर में करेंगे, लेकिन ऐसा घर नहीं मिला जहां तीन लड़के जवान हों और हम तीनों शादी कर सकें। इसलिए हमने एक लड़के से शादी कर ली। हम मर जाएंगे पर अलग नहीं होंगे। यह शादी 17 जुलाई को चामुंडा माता मंदिर में हुई थी। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का है।

एक युवक से शादी करने वाली तीनों बहनों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया, जहां तीनों काफी खुश नजर आईं।

एक युवक से शादी करने वाली तीनों बहनों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया, जहां तीनों काफी खुश नजर आईं।

शादी के तीनों बहनें युवक के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं।

शादी के तीनों बहनें युवक के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं।

धौरिया गांव की रहने वाली अलका (20 साल), देविका (19 साल) और संतोष (18 साल) बहनें हैं। तीनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम-फेसबुक पर वीडियो कंटेंट बनाती हैं। अलका और संतोष सगी बहने हैं, जबकि देविका उनकी मौसी की बेटी है। देविका बचपन से ही अलका और संतोष के साथ पली है।

श्यामपुरी गांव निवासी विकास उर्फ विक्कू तीनों बहनों का कैमरामैन है। वह पिछले 6 महीने से तीनों बहनों के लिए काम करता था। साथ ही गांव से जुड़ी कहानियों में पति का रोल निभाता था। तीनों बहनों का कहना है कि वह हमेशा से साथ रहना चाहती थीं, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। 17 जुलाई को तीनों ने मंदिर में विकास के साथ शादी कर ली।

शादी के बाद से तीनों लड़कियां और उनका पति किसी रिश्तेदार के घर पर रुके हुए हैं।

शादी के बाद से तीनों लड़कियां और उनका पति किसी रिश्तेदार के घर पर रुके हुए हैं।

परिवार के लोग सादी में शामिल नहीं हुए

कैमरामैन ने बारी-बारी से तीनों की मांग में सिंदूर भरा और दुल्हनों ने पैर छूकर पति का आशीर्वाद लिया। हालांकि शादी में दोनों परिवारों से कोई शामिल नहीं हुआ। इस शादी का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार शाम 5 बजे वीडियो सामने आया। तीनों बहनों ने वीडियो जारी अपना बचाव किया है। उन्होंने कहा- पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं। फिर हमने क्या गलती की है।

पुलिस ने पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया

वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार सुबह 10 बजे पुलिस लड़कियों के घर पहुंची और बयान देने के लिए हसनपुर कोतवाली बुलाया। दोपहर 1 बजे युवक अपनी तीनों पत्नियों को लेकर कोतवाली पहुंचा। यहां अभी तक पुलिस की पूछताछ जारी है। लड़कियों का कहना है कि उन्होंने किसी दबाव में शादी नहीं की है और वो तीनों बालिग हैं।

लड़कियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोग छोटी बहन की उम्र पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि वह बालिग हो चुकी है।

लड़कियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोग छोटी बहन की उम्र पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि वह बालिग हो चुकी है।

देविका बोलीं- लोगों का काम है बोलना

दूसरी बहन देविका ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है, हम तीनों साथ हैं। मतलब अब हम चारों साथ हैं, तो हमें बहुत अच्छा लग रहा है, हम खुश हैं बहुत ज्यादा। शादी के बाद हम चारों के बीच तो कोई दिक्कत नहीं आई, बस पब्लिक थोड़ा बोल रही है। मतलब बहुत लोग साथ भी दे रहे हैं, बहुत लोग अच्छा बोल रहे हैं, लेकिन कुछ लोग बुरा भी बोल रहे हैं। लोग बोलते हैं, उन्हें बोलने दो, उनका मुंह है, हम उन्हें कुछ नहीं कह सकते, बस।

संतोष बोलीं- हम तीनों मरने से बच गए

वहीं तीसरी बहन संतोष का कहना है कि शादी के बाद अच्छा लग रहा है कि हम मरने से बच गए और एक साथ भी हैं और अब हमेशा साथ में ही रहेंगे। हम अलग होकर जी नहीं सकते थे। घरवाले अलग-अलग शादी करना चाह रहे थे, तो हमने सोचा अलग होने से अच्छा तो हम मर जाएंगे। हमने विकास को इस बारे में बताया तो उन्होंने बोला -नहीं, ऐसा तो मैं तुम लोगों को नहीं करने दूंगा।” तो मतलब ऐसे ही हमने समझौता करके एक से ही शादी कर ली।

माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की

हम लोगों ने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की थी, लेकिन अब तो वो भी राजी हैं। शादी के बाद हमारे बीच तो कोई भी दिक्कत नहीं है। बाकी पब्लिक के ही कुछ यही सवाल हैं कि ऐसा क्यों किया, हिंदू धर्म के खिलाफ है। खिलाफ कैसे है? राजा दशरथ भी तो हिंदू धर्म में ही थे न, उनकी भी तीन शादियां हुई थीं। तो गलत कैसे हो सकता है? या तो फिर वो भी अपराधी थे अगर हम हैं तो, या फिर वो नहीं थे तो हम भी नहीं हैं।

शादी के बाद से ससुराल में रह रहा विकास

बता दें कि अलका बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है, जबकि देविका और संतोष ने 12वीं पास की है। पिता रमेश किसान हैं। विकास ने इसी साल 12वीं पास किया है। वह अब एलएलबी करना चाहता है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। शादी के बाद ये चारो लोग एक रिश्तेदार के घर पर रह रहे हैं।

सोशल मीडिया की इनकम से चलेगा घर खर्च

शादी के बाद खर्च के सवाल पर बताया कि हमारी सोशल मीडिया से थोड़ी इनकम हो जाती है। इसी में आगे और ज्यादा मेहनत करेंगे। हमारे पति के नाम पर कुछ जमीन भी है, जिससे खर्च चल जाएगा।

पुलिस बोली- डॉक्यूमेंट चेक होने के बाद कार्रवाई होगी

हसनपुर थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि तीन युवतियों ने एक युवक से शादी की है। तीनों युवतियों और युवक को थाने बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बयानों और उम्र संबंधी कागजात की जांच करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *