Breaking
Fri. Jul 31st, 2026

पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 76 हजार पास:सामान्य का कट-ऑफ OBC से 7 अंक ज्यादा, अब फिजिकल पास करना होगा

प्रयागराज : यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। 32,679 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में कुल 76,184 अभ्यर्थी पास हुए हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने श्रेणीवार कट-ऑफ भी घोषित कर दी है। सामान्य वर्ग की कट-ऑफ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से करीब 7 अंक ज्यादा रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) के मुताबिक, जनरल वर्ग के लिए कट-ऑफ 258.03 दर्ज की गई, जबकि ओबीसी के लिए यह 251.63 रही।

बोर्ड के मुताबिक, पास अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होगा। इसकी शुरुआत 17 अगस्त 2026 से होने जा रही है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा की तारीख, केंद्र और समय की जानकारी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी।

यहां क्लिक करके देखिए 76,184 पास अभ्यर्थियों की पूरी लिस्ट

32,679 पदों के लिए 28.86 लाख आवेदन आए थे

बोर्ड के मुताबिक, कॉन्स्टेबल और समकक्ष पदों के 32,679 पदों के लिए कुल 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 19,62,560 पुरुष और 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

8 से 10 जून तक छह पालियों में हुई थी परीक्षा

लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर छह पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद सामान्यीकरण प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किया गया।

76,184 अभ्यर्थी DV और PST के लिए चुने गए

बोर्ड ने मेरिट, आरक्षण नियमों और न्यूनतम अर्हता अंक के आधार पर करीब 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए चयनित किया है। यह संख्या विज्ञापित पदों की लगभग 2.33 गुना है। समान कटऑफ अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *