Breaking
Sat. Sep 5th, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा जीएलए परिसर उत्साह से मना शिक्षक दिवस

दैनिक उजाला, मथुरा : जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आईबीएम विभाग, बीएड सहित विश्वविद्यालय के सभी विभागों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुलपति और चीफ फाइनेंस ऑफिसर और विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता की।

शिक्षक दिवस के अवसर पर जीएलए विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, चीफ फाइनेंस ऑफिसर डॉ. विवेक अग्रवाल एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हिमांशु शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं और गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकों के समर्पण, मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। पूरे परिसर में उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। विभागाध्यक्ष सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों में केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों की आत्मीयता देखने को मिली और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

शिक्षक अपने आचरण और विचारों से विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत

कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। शिक्षक अपने आचरण और विचारों से विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और ज्ञान के साथ मानवीय मूल्यों से जोड़ना भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों के समर्पण और योगदान की सराहना की।

चीफ फाइनेंस ऑफिसर डॉ. विवेक अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक का प्रभाव केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनके विचार और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करते हैं। विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. हिमांशु शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन के स्रोत होते हैं। शिक्षक दिवस विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं और उनके साथ केक काटकर इस विशेष दिन को यादगार बनाया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आईबीएम विभाग, शिक्षा विभाग एवं बीएड समेत विश्वविद्यालय के सभी विभागों में शिक्षक और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे परिसर में शिक्षक दिवस पर गुरु-शिष्य संबंधों की आत्मीयता, सम्मान और उल्लास का माहौल दिखाई दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *