Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी का पद ABVP ने जीता:उपाध्यक्ष पद NSUI से छिना, निर्दलीय की जीत; 17 साल बाद ऐसा हुआ

नई दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन पदों पर जीत हासिल की। वहीं एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता। कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI को एक भी पद हासिल नहीं हुआ।

पिछले 17 सालों में यह पहली बार है जब DUSU के केंद्रीय पैनल में कोई निर्दलीय उम्मीदवार जीता हो। ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने हैं। वहीं रिया छावड़ी को सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली।

उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था। इसमें 40.46% वोटिंग हुई और 1,51,519 छात्रों में से 61,312 ने मतदान किया।

उपाध्यक्ष पद जीतने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जश्न मनाया।

उपाध्यक्ष पद जीतने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जश्न मनाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *