Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

आगरा में UGC के विरोध में यमुना एक्सप्रेस-वे जाम:100 ट्रैक्टर लेकर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने रोकने के लिए बुलडोजर लगाए

आगरा : आगरा में रविवार को UGC के विरोध में सवर्ण समाज के करीब 1500 युवक 200 ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। युवक कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस और PAC ने बुलडोजर, जेसीबी और हाइड्रा लगाकर रास्ता ब्लॉक कर उन्हें रोक दिया।

इसके बावजूद युवक कलेक्ट्रेट जाने पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे प्रदर्शनकारी बुलडोजर पर चढ़कर आगे दौड़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिसवाले पीछे-पीछे दौड़े। 300 मीटर दूर यमुना एक्सप्रेस-वे के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए और बीच सड़क पर खड़े होकर गाड़ियों को रोक दिया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने एक्सप्रेस-वे खाली कर दिया, लेकिन दूसरे रास्तों से कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ने लगे। फिलहाल पुलिस पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने आज कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी थी। शनिवार देर शाम से ही प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर मुड़ी चौराहे पर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। खंदौली थाने की पुलिस फोर्स और पीएसी ने चौराहे को घेरकर सारे रास्ते ब्लॉक कर दिए, तो प्रदर्शनकारी खेतों और अन्य रास्तों से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे।

आगरा में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग ट्रैक्टर से कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे हैं।

आगरा में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग ट्रैक्टर से कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे हैं।

पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर लोग पैदल भी कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहे हैं।

पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर लोग पैदल भी कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहे हैं।

कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहे लोगों को पुलिस के जवान दौड़कर रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहे लोगों को पुलिस के जवान दौड़कर रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बीच सड़क पर जेसीबी खड़ी कर दी है।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बीच सड़क पर जेसीबी खड़ी कर दी है।

पुलिस की रोक के बावजूद प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर और पैदल ही आगे बढ़ रहे हैं।

पुलिस की रोक के बावजूद प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर और पैदल ही आगे बढ़ रहे हैं।

आगरा में यूजीसी के विरोध में 20 दिन में बड़े प्रदर्शन

  • 1 सितंबर- क्षत्रिय सभा के बैनर तले बाइक रैली लेकर एत्मादपुर तहसील पहुंचे लोगों ने हाईवे जाम कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए धरना दिया था। हंगामे और प्रदर्शन के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया था।
  • 18 सितंबर- सवर्ण समाज और सिस्टम सुधार संगठन की ओर से एत्मादपुर से कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था। पुलिस ने सुबह से ही गांवों में नाकेबंदी कर दी थी। इसके बाद भी सैकड़ों लोग आगरा कानपुर हाईवे तक आ गए थे। 5 घंटे की गहमागहमी के बाद पुलिस-प्रशासन ने डिप्टी सीएम से बात कराई थी। मांगों को केंद्रीय मंत्री पहुंचाने का आश्वासन दिया गया था।
  • 20 सितंबर- यूजीसी मुक्ति मोर्चा की ओर से आगरा जिले के मुड़ी चौराहा से प्रदर्शन शुरू हुआ। यहां से आगरा कलेक्ट्रेट की दूरी करीब 30 किमी है। रास्ते में 3 किमी की दूरी पर नादऊ चौराहा पर पुलिस ने जेसीबी और हाइड्रा लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। भीड़ उस घेरे को तोड़कर अलग-अलग रास्ते से आगे बढ़ी और 300 मीटर की दूरी पर यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed