Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

आगरा में UGC के विरोध में राजपुर चुंगी में प्रदर्शन: व्यापारियों ने सुबह बाजार रखा बंद, एत्मादपुर में 5वें दिन भी धरना 

आगरा : आगरा में UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज का रोष थम नहीं रहा। मंगलवार को शमसाबाद रोड, राजपुर चुंगी क्षेत्र में लोगों ने पैदल मार्च निकाला। सुबह बाजार बंद रखकर व्यपारियों ने UGC बिल के खिलाफ विरोध जताया। व्यापारियों ने धरना भी दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता गोविंदा पाराशर को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इस पर उन्होंने और उनके समर्थकों ने घर पर ही UGC के बैनर लहराए और नारे लगाए। वहीं, एत्मादपुर में UGC रोल बैक की मांग को लेकर 5वें दिन भी धरना जारी रहा। यहां पिछले 22 दिनों में 3 बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं।

UGC बिल के विरोध में राजपुर चुंगी में पैदल मार्च करते लोग।

UGC बिल के विरोध में राजपुर चुंगी में पैदल मार्च करते लोग।

UGC बिल के विरोध में आगरा में विरोध बढ़ता जा रहा है। एत्मादपुर क्षेत्र के बाद अब शमसाबाद, राजपुर चुंगी बाजार के व्यापारियों ने UGC रोल बैक को लेकर प्रदर्शन किया है। मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे यहां के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

इसके साथ ही धरना देते हुए UGC बिल को लेकर विरोध जताया। व्यापारियों ने इंद्रिरापुरम चौराहा से होटल अमर तक जुलूस निकाला। हाथों में बैनर लेकर UGC रोल बैक की मांग उठाई। यहां सामाजिक कार्यकर्ता पवन समाधिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। सुबह के समय राजपुर चुंगी क्षेत्र का बाजार नहीं खुला।

राजपुर चुुंगी क्षेत्र में UGC बिल के विरोध में बाजार बंद रखा गया।

राजपुर चुुंगी क्षेत्र में UGC बिल के विरोध में बाजार बंद रखा गया।

वहीं, प्रदर्शन में शामिल हो आ रहे सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद पाराशर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। कई पुलिसकर्मी उनके आवास पर तैनात कर दिए गए हैं। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। इस पर उनके समर्थकों ने हाउस अरेस्ट के दौरान ही प्रदर्शन किया।

घर पर ही उन्होंने UGC बिल के विरोध में नारेबाजी करते हुए बैनर लहराए।

सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद पाराशर को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद पाराशर को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

UGC बिल का करने से रोकते पुलिसकर्मी।

UGC बिल का करने से रोकते पुलिसकर्मी।

एत्मादपुर में थम नहीं रहा विरोध

यहां सवर्ण समाज संगठन और सिस्टम सुधार संगठन का 5वें दिन भी धरना जारी है। एत्मादपुर के संवाई गांव में 18 सितंबर से UGC बिल के विरोध में धरना चल रहा है। मंगलवार को भी संगठन के अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में सुबह से ही लोग धरने पर बैठे हैं।

एत्मापुर क्षेत्र के संवाई गांव में UGC रोल बैक को लेकर 5वें दिन भी धरना जारी।

एत्मापुर क्षेत्र के संवाई गांव में UGC रोल बैक को लेकर 5वें दिन भी धरना जारी।

बताया जा रहा है कि UGC रोल बैक की मांग को लेकर यहां आंदोलन को धार देने के लिए रात के समय लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है। उनसे इस आंदोलन में जुड़ने की अपील की जा रही है। बता दें कि एत्मादपुर क्षेत्र में पिछले 22 दिनों में 3 बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतरकर UGC बिल का विरोध जता चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *