Breaking
Thu. Sep 24th, 2026

अखिलेश ‘रथ’ पर सवार, रैली में बुलडोजर पहुंचे:रायबरेली में हनुमान मंदिर में दर्शन किए, गदा लहराई; भीड़ में मंत्री का काफिला फंसा

रायबरेली : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी आगाज कर दिया है। गुरुवार से उन्होंने PDA रथयात्रा की शुरुआत की। वह कार से लखनऊ से रायबरेली के निगोहा पहुंचे। वहां से रथ पर सवार होकर 50 किमी दूर रायबरेली के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने हनुमान मंदिर में दर्शन किया। गदा लहराई।

रथ के साथ-साथ करीब 2-3 हजार से कार्यकर्ता हैं। 200 गाड़ियां भी चल रही हैं। कार्यकर्ता DJ पर डांस और नारेबाजी करते हुए चल रहे हैं। रथ यात्रा के चलते लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर जाम लग गया। इसमें योगी सरकार में मंत्री दिनेश सिंह का काफिला फंस गया।

अखिलेश रायबरेली में GIC मैदान में जनसभा करेंगे। उनके स्वागत के लिए पहली बार उनकी रैली में 2 बुलडोजर मंगाए गए हैं। इससे 21 किलो की माला पहनाई जाएगी। इसके बाद अखिलेश सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर जाएंगे।

यहां समाजवादी छात्रसभा के उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, जिनकी 17 सितंबर को ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस से झड़प हुई थी। इधर, रथयात्रा से पहले रायबरेली में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। इनमें अखिलेश के साथ आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें छपी हैं। लिखा है- ‘अखिलेश यादव वापस जाओ’, ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’।

अखिलेश यादव रथ पर सवार हो गए हैं। वह हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

अखिलेश यादव रथ पर सवार हो गए हैं। वह हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

रथ के अगल-बगल भारी संख्या में कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता डीजे पर डांस और नारेबाजी करते हुए चल रहे हैं।

रथ के अगल-बगल भारी संख्या में कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता डीजे पर डांस और नारेबाजी करते हुए चल रहे हैं।

अखिलेश ने रायबरेली जाते वक्त पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन किए। गदा लहराई।

अखिलेश ने रायबरेली जाते वक्त पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन किए। गदा लहराई।

मर्सिडीज बस को मॉडिफाई कर बनाया PDA रथ

  • 9 साल पुरानी मर्सिडीज बस को मॉडिफाई करके PDA रथ बनाया गया है। इसमें 1.5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। रथ में 8-10 लोगों के बैठने के लिए मीटिंग हॉल और पैंट्री है। हाइड्रोलिक लिफ्ट भी लगी है, जिससे छत पर खड़े होकर लोगों को संबोधित किया जा सकता है।
  • PDA रथ पर ‘समाजवादी पीडीए यात्रा’ लिखा है। नारे लिखे हैं- ‘सामाजिक न्याय का परचम लहराएगा, पीडीए ही परिवर्तन लाएगा।’ बस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर समेत कई समाज सुधारकों की तस्वीरें लगी हैं।

भारी बारिश के बीच अखिलेश के स्वागत की तैयारी, ढाई घंटे से डटे सपा कार्यकर्ता

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। रायबरेली में पिछले ढाई घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ता जीआईसी ग्राउंड में डटे हुए हैं और अखिलेश यादव के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

खिड़की से अखिलेश की तस्वीर लेते समर्थक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *