Breaking
Sun. Oct 11th, 2026

कॉकरोच पार्टी का आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन:सुबह से बिना आईडी वालों को हिरासत में ले रहे, इंदिरा चौक से 100 से ज्यादा डिटेन

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग कर रही है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की परमिश नहीं दी है।

दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास इंदिरा चौक पर सुबह से प्रदर्शनकारी जुटने लगे। सुबह 6:30 बजे पुलिस ने उन्हें हटाया। कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिपे थे, जहां से करीब 50 प्रदर्शनकारियों को गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है।

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और जनपथ रोड समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। करीब 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिसमें BSF जवान भी शामिल हैं।

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें आज कैंसिल रहेंगी। 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं जबकि 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4km के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से आज रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

प्रदर्शनकारियों का आरोप- पुलिस बस में प्रदर्शनकारी बेहोश हुआ

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित इंदिरा चौक पर शनिवार सुबह 6:30 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिपे थे। वहां से करीब 50 छात्रों को गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया।

छात्रों ने आरोप लगाया कि गाड़ी में दम घुटने से एक बच्चा बेहोश हो गया। इसके बाद छात्रों ने गाड़ी पीटनी शुरू कर दी। इंदिरा चौक पर अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। बताया गया कि बिना पहचान पत्र के पहुंच रहे लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है।

दिल्ली में स्टेशन आने वाले, होटलों में रुकने वालों की जांच

CJP प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों और होटलों में ठहरने वालों की जांच की जा रही है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वालों पर नजर रखी जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *