Breaking
Tue. Oct 20th, 2026

राष्ट्रपति ने तीर चलाकर दिल्ली में रावण दहन किया:मोदी बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, जनकल्याण; इंद्रप्रस्थ के दशहरा मैदान में रावण जलाया

नई दिल्ली : पीएम मोदी दशहरा के मौके पर दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन मैदान पहुंचे। उन्होंने वहां रामलीला में शामिल कलाकारों की आरती उतारी। फिर प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया।

उधर पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे।

अमित शाह ने पंजाब के लुधियाना में रिमोट का बटन दबाकर रावण का पुतला दहन किया। हरियाणा के पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। यह देश में सबसे ऊंचा रावण का पुतला बताया जा रहा है।

वहीं, दिल्ली में रावण के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा।

मोदी बोले- भारत के सांस्कृतिक केंद्रों की दुनिया में पहचान

पीएम ने कहा- भारत अपने सांस्कृतिक केंद्रो को दुनिया में नई पहचान दिला रहा है। बीते दिनों में कई साइट्स को यूनेस्को में शामिल किया गया है। दिवाली को भी यूनेस्को में शामिल किया गया है।

यह करोड़ों भारतीयों की सामूहिक शक्ति का परिणाम है। साथियों विजयदशमी विजय का पर्व है, जीत का पर्व है। यह हमें साहस देता है कि शत्रु कितना भी बड़ा हो लेकिन सच्चाई और मानवता से जीत हमारी होता है।

मोदी बोले- भगवान राम से विकसित भारत की प्रेरणा लेनी है

मोदी ने कहा- हमारे सामने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य है। इसके लिए भी भगवान राम से भी प्रेरणा लेनी है। एक राष्ट्र सभी तरक्की लेता जब उसके पास आत्म सम्मान का भाव होता है। सदियों तक हमारी धरोहरों को लूटकर विदेश ले जाया गया। लेकिन आज हम अपनी उन धरोहरों को वापस ला रहे हैं। बीते 12 सालों में 650 से ज्यादा मूर्तियों को भारत वापस लाया गया है।

रास्ते की कठिनाइंयां पराक्रम को रोक नहीं सकतीं

पीएम ने कहा- हमें गरीब वंचित की सेवा को सर्वोपरी करना है। श्रीराम के जीवन के हमें बहुत सीख मिलती है। कितनी भी बड़ी परेशानी है, कितनी भी बड़ी चुनौती हो, हमें दूसरों के भरोसे नहीं बैठना है, हमें अपने संकल्प को शक्ति बनाना है। अपने परिश्रम से रास्ता निकालना है। रास्ते की कठिनाइंया हमारे पराक्रम को रोक नहीं सकतीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली के द्वारका में रावण दहन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में द्वारका सेक्टर-10 में दशहरा समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने रावण के पुतले पर प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया।

पटना के गांधी मैदान में 2.5 लाख लोग जुटे

पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इस बार का रावण 90 फीट का बनाया गया है। जिसकी ऊंचाई पिछले साल से 10 फीट अधिक है। यहां रावण दहन देखने के लिए 2.5 लाख लोग जुटे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *